महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का बुधवार को एक विमान क्रैश में निधन हो गया. यह हादसा उनके गृह जिले बारामती में हुआ. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवाल सभी छह लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ. अजीत पवार बारामती से ही विधायक हैं. यह पूरा इलाका पवार परिवार का गढ़ कहा जाता है. हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया. आसमान में धुंए के गुब्बारे देखे गए.
शुरू में कहा गया कि इस क्रैश में अजीत पवार गंभीर रूप से जख्मी हुए. उनको बारामती के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. लेकिन थोड़ी देर बार उनको मृत बता दिया गया. विमान में अजीत पवार अपने सहयोगियों के साथ मौजूद थे. इस हादसे में पायलट सहित छह की भी मौत हो गई है. यह विमान सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई से उड़ान भरा था.
यह एक चार्टर प्लेन था. डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी लेकिन उनको नहीं बचाया जा सका. हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया. अजीत पवार बारामती में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे. बारामती की सांसद और उनकी बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई हैं. दिल्ली से पवार परिवार बारामती के लिए रवाना हो रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी: दो नशा मुक्ति केंद्रों के संयुक्त निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं उजागर
- श्रीनगर क्षेत्र को मिली विकास योजनाओं की सौगात: कैबिनेट मंत्री ने आधुनिक शिक्षा लैब का किया शुभारंभ
- बेटियों की शिक्षा को मिली उड़ान: आज 39 बालिकाएं बनीं “नंदा-सुनंदा” DM ने वितरित किए 12.98 लाख के चेक
- यूपी का 12वीं पास उत्तराखंड में बना फर्जी डॉक्टर, मरीजों को देता था आयुर्वेदिक और एलोपैथिक मिक्स दवाइयां
- रुद्रप्रयाग-श्रीनगर हाईवे पर मैक्स वाहन हादसा, प्रशासन की तत्परता से घायलों को मिला समय पर उपचार
- पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, आम आदमी को बड़ा झटका
- दून मेडिकल कॉलेज मेस में परोसी गई ‘कीड़ों वाली सब्जी’, खाना खाते ही छात्रों में मचा हड़कंप
- नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और युवा उद्यमिता को देगा नई गति : मुख्यमंत्री
- देहरादून में 40 पार गर्मी, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी
- देहरादून के पैनेसिया अस्पताल पर मुकदमा दर्ज; ICU में आग लगने से महिला की हुई थी मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Sunday, May 24

