महानिदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई
देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।
ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधानिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है, जिनका ईमानदारी से पालन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से लोकसेवकों की जिम्मेदारी है।
महानिदेशक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें तथा संविधान की भावना के अनुरूप राज्य और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।
इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार मनाया फूलदेई पर्व, बच्चों के साथ गाए लोकगीत
- हल्द्वानी में लाखों की चोरी का खुलासा, 13 लाख की ज्वैलरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
- गैरसैंण सदन में भ्रष्टाचार पर घमासान, सरकार बोली—जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई
- देहरादून में अब बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ता पालना महंगा, ₹20 हजार तक जुर्माना
- हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, 3 महीने में आठवां मुकदमा दर्ज
- गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
- 08 साल से लापता पति, 5 बच्चों का बोझ: मीना ठाकुर को जिला प्रशासन से 1 लाख की मदद
- देहरादून के आयुष्मान गुसांई बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर
- धामी सरकार का सख्त कदम: अवैध खनन मामले में पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड
- गैरसैंण सत्र का अहम दिन: बजट पर चर्चा, विपक्ष भ्रष्टाचार मुद्दे पर घेरने को तैयार
Saturday, March 14

