चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण में सीजन की पहली बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए खुशियों का कारण बनी, वहीं एक बारात के लिए यह मौसम परेशानी लेकर आया। बर्फबारी के कारण बारात की गाड़ियां रास्ते में फंस गईं, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को मजबूरी में 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव लौटना पड़ा।
Gairsain Snowfall: Bride-Groom Walk 21 Km With Baraat
जानकारी के अनुसार, गैरसैंण क्षेत्र के सलियाणा गांव से सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बारात बसंत पंचमी के मौके पर परवाड़ी गांव के लिए निकली थी। बारात उत्साह के साथ नाचते-गाते दुल्हन के गांव पहुंची, जहां शादी की रस्में शुरू हुईं। बताया जा रहा है कि जब दूल्हा-दुल्हन की जयमाला हो रही थी, तभी बर्फबारी शुरू हो गई। शुरुआत में यह सामान्य लगी, लेकिन कुछ ही देर में बर्फ इतनी तेज गिरने लगी कि सड़कें फिसलन भरी हो गईं और बारात की गाड़ियां गांव में ही फंस गईं।
गाड़ियां नहीं निकलीं तो पैदल चल पड़े दूल्हा-दुल्हन
काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब बर्फबारी नहीं रुकी और वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया, तो दूल्हा-दुल्हन और बाराती पैदल ही अपने गांव की ओर रवाना हो गए। वे परवाड़ी गांव से भराड़ीसैन और दिवालीखाल होते हुए देर रात तक सफर कर सलियाणा गांव पहुंचे।
सर्दी का पहला स्नोफॉल बना यादगार
स्थानीय लोगों के अनुसार यह इस सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी थी, जिसने इलाके को पूरी तरह सफेद कर दिया। हालांकि यह बारात के लिए परेशानी बन गई, लेकिन यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान
- गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
- होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
- चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
- CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
- दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
Saturday, March 7

