Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान
  • गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
  • होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश
  • CM धामी ने किया टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, विजेताओं को मिलेगा 1 लाख तक का इनाम
  • दुर्घटना: खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
  • अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
  • हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
  • निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
  • आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
Saturday, March 7
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»Weather Today: इंतजार खत्म—मसूरी, धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक
उत्तराखंड

Weather Today: इंतजार खत्म—मसूरी, धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक

news61ukBy news61ukJanuary 23, 2026Updated:January 23, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड में वसंत पंचमी पर मौसम का मिजाज बदल गया है और प्रदेश पर वर्षा-बर्फबारी के साथ इंद्रदेव की कृपा बरस रही है। चारधाम के साथ ही धनोल्टी-मसूरी आदि हिल स्टेशन भी बर्फ की सफेद चादर से ढकने लगे हैं। साथ ही निचले इलाकों में भी रिमझिम वर्षा हो रही है।

करीब तीन माह बाद हुई वर्षा ने खेती-किसानी से लेकर प्रकृति के लिए भी राहत दी है। बीते दिनों से लगातार चढ़ रहे पारे के कारण जनवरी में ही गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन मौसम के करवट बदलने से अचानक पारे में गिरावट आई है।

चार धाम में बर्फबारी
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली। तड़के से ठंडी हवाएं चलीं तो वहीं कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली और हेमकुंड में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड लौट आई। चमोली जिले में बदरीनाथ, हनुमानचट्टी, औली और मलारी में बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा बारिश और बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यहां हुई सीजन की पहली बर्फबारी
वहीं मसूरी धनौल्‍टी और चकराता में में इन सर्दियों को पहला स्‍नोफॉल हुआ। जिससे पर्यटकों और स्‍थानीय व्‍यापारियों के चेहरे खिल गए। माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं। लेकिन दोपहर बाद जोरदार बर्फबारी हुई। मानसून की विदाई के चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ। धनोल्टी और सुरकंडा में भी हिमपात हुआ।

कुमाऊं का मौसम
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के खालिया टॉप में हिमपात हुआ। कालामुनि बिटलीधार में भी हिमकण गिररे। पंचाचुली सहित अन्य चोटियों पर भी हिमपात हुआ।

भरतकोट, पांडवखोली व दूनागिरि में मौसम की पहली बर्फबारी
रानीखेत: पर्वतीय क्षेत्रों में बीती मध्यरात्रि बाद मौसम ने करवट ली। आसमान बादलों से घिर गया। हल्की बूंदाबादी के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आने के बाद दोपहर जनपद की सबसे ऊंची भरतकोट की चोटी पर हल्की बर्फ गिरनी शुरू हो गई। ठीक सामने द्रोणगिरि पर्वतमाला स्थित पांडवखोली व दूनागिरि में भी हिमपात होने लगा है। यहां सेब बागान को बड़ी राहत मिली है। इधर रानीखेत क्षेत्र में वर्षा शुरू होने के बाद पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। शाम तक चौबटिया, कसारदेवी, शीतलाखेत, ऐड़ाद्यो की पहाडियों पर भी हिमपात के आसार बढ गए हैं।

हल्‍द्वानी में सुबह तेज हवाएं चली और हल्‍के बादल छाए रहे। बागेश्वर में कोहरा छाया रहा।

ऋषिकेश में बारिश हुई। जिससे कंपकंपाती सर्दी पड़ रही है। कोटद्वार में बादल छाए। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। जिला मुख्यालय नई टिहरी में मौसम खराब बना रहा, गुरुवार रात में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हरिद्वार सहित आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई।

रुड़की में आसमान में बादल छाए और हवा चलती रही। बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तरकाशी में सभी तहसील क्षेत्रों में बादल लगे रहे। बारिश होने की संभावना बनी रही।
भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया है। अन्य जिलों में ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट है। बारिश से किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी, क्योंकि सूखे के कारण फसलें खराब हो रही हैं और जंगल में आग लग रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

March 6, 2026
Read More

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026
Read More

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

March 6, 2026 उत्तराखंड

देहरादून की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस आज फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बन कर…

Read More

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026

चारधाम यात्रा 2026: घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीकरण, सरकार ने जारी किए जरूरी निर्देश

March 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून: फंदे पर लटके युवक को पुलिस ने दिया नया जीवन, CPR से बची जान

March 6, 2026

गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

March 6, 2026

होली की आड़ में छेड़छाड़ पड़ी भारी, देहरादून में दो आरोपी गिरफ्तार

March 6, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.