रुद्रपुर (महानाद) : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर हमला खुद सौरभ राज बेहड़ ने ही करवाया था। विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है।
एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर अपने ऊपर हमला करवाया। उन्होंने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने यह कदम उठाया।
तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें समाज के आगे शर्मिन्दा किया है। उन्होंने पुलिस का, मुख्यमंत्री का अपने पार्टी के नेताओं व उन हजारों लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए माफी मांगी कि जो उनकी एक आवाज पर एकत्र हो गये। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पुत्र सौरभ के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लिये हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि अपना सिक्का ही खोटा निकला है, सौरभ को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Wednesday, March 4

