देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद नौ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती को संस्तुति दे दी है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त निदेशक स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
पदोन्नति के बाद अत्रेश सयाना को पौड़ी, हरक राम कोहली को अल्मोड़ा और कमला बड़वाल को टिहरी जनपद का मुख्य शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सीपी रतूड़ी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव बनाया गया है। उप निदेशक पद पर कार्यरत पांच अधिकारियों को पदोन्नत कर संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में नरेश कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरिद्वार, अमित कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) हरिद्वार, हिमांशु नौगांई को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) पिथौरागढ़ और अंशुल बिष्ट को जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
पदोन्नति सूची में आशुतोष भंडारी और नागेन्द्र बर्खाल को शिक्षा निदेशालय में संयुक्त निदेशक (प्राथमिक) नियुक्त किया गया है। डायट गोपेश्वर के प्राचार्य आकाश श्रीवास्तव को मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डायट रुद्रप्रयाग से सीपी रतूड़ी को स्थानांतरित कर विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर का सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा पिथौरागढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) तरुण पंत को मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि अमित कोठियाल को उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। अधिकारियों की यह पदोन्नति एवं तैनाती हाल ही में शासन स्तर पर हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के बाद की गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मसूरी में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग, The Savoy होटल पूरी तरह बुक
- दून में ऑपरेशन क्रैकडाउन: 49 संदिग्ध पकड़े, 92 मकान मालिकों पर जुर्माना
- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प
- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
- गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा– घबराने की जरूरत नहीं
- हल्द्वानी चौपाटी में हंगामा: दो महिला ब्लॉगरों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की
- देहरादून में घरेलू गैस की जमाखोरी! 65 जगह छापेमारी, कई सिलिंडर जब्त
- गैरसैंण: सत्र के बाद भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
- चमोली Agniveer Cadets से मिले CM धामी युवाओं के सवालों का दिया जवाब
- दीवान कनवाल का निधन: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बड़ा झटका
Friday, March 13

