Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदारों का हमला: बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
  • देहरादून में आज रात 10 बजे ब्लैकआउट, प्रमुख इलाकों में मॉकड्रिल व सायरन
  • सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया, यूपीसीएल की हालत कमजोर—बिजली संकट गहराया
  • देहरादून में रातोंरात स्कूल बदला, अभिभावकों-छात्रों का हंगामा
  • विकासनगर: 15 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का केस दर्ज, 3 आरोपी नामजद
  • टिहरी गढ़वाल में भीषण हादसा: खाई में गिरी पिकअप, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी
  • उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
  • हरिद्वार में फायरिंग: युवकों पर हमला, एक घायल, 9 नामजद आरोपी
  • यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें: महाराज
  • देहरादून में प्रॉपर्टी फ्रॉड, MDDA पर मिलीभगत के आरोप
Friday, April 24
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»महापंचायत का बड़ा फैसला: तय समय पर इसी साल निकलेगी नंदा राजजात यात्रा, स्थगन पर पूर्ण विराम
उत्तराखंड

महापंचायत का बड़ा फैसला: तय समय पर इसी साल निकलेगी नंदा राजजात यात्रा, स्थगन पर पूर्ण विराम

news61ukBy news61ukJanuary 20, 2026Updated:January 20, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। एशिया की सबसे कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल नंदा राजजात को लेकर चल रहा विवाद और संशय अब समाप्त हो गया है। यात्रा को एक साल के लिए स्थगित करने की घोषणा के बाद पैदा हुई असमंजस की स्थिति पर सोमवार को 484 गांवों की महापंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट कर दिया कि नंदा राजजात यात्रा इसी साल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही निकाली जाएगी।
हिमालय का महाकुंभ कही जाने वाली नंदा राजजात यात्रा मां नंदा देवी के सम्मान में हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। करीब 280 किलोमीटर लंबी इस दुरूह यात्रा में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह यात्रा अपने अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ कठिन मार्ग और परंपराओं के लिए भी जानी जाती है। इस यात्रा का नेतृत्व चार सींग वाली भेड़, जिसे चौसिंघिया खाडू कहा जाता है, करती है। मान्यता है कि यह खाडू 12 वर्षों में केवल एक बार ही जन्म लेती है।
स्थगन की घोषणा से मचा था हड़कंप
नंदा देवी राजजात समिति ने हाल ही में यह कहते हुए यात्रा को सितंबर 2026 तक टालने की बात कही थी कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संभावित बर्फबारी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय जरूरी है। इस ऐलान के बाद क्षेत्र के गांवों और धार्मिक संगठनों में असंतोष फैल गया, जिसके चलते आज 484 गांवों की महापंचायत बुलाई गई।
महापंचायत में यात्रा को एक साल के लिए स्थगित करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजजात इसी वर्ष निकाली जाएगी। बैठक के दौरान मां नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड़ आयोजन समिति का भी गठन किया गया। इसमें कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया।
वसंत पंचमी पर निकलेगा बड़ा मुहूर्त
महापंचायत में यह भी तय हुआ कि आगामी 23 जनवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर बड़ी जात का मुहूर्त निकाला जाएगा और यात्रा को भव्य रूप से संचालित किया जाएगा। आयोजन समिति ने कहा कि परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप सभी तैयारियां की जाएंगी।
कुरुड़ और नौटी से शुभारंभ को लेकर मतभेद
बताया गया कि यात्रा के स्थगन की एक वजह कुरुड़ और नौटी से नंदा राजजात और नंदा जात के शुभारंभ को लेकर उत्पन्न हुए मतभेद भी थे। हालांकि समिति पदाधिकारियों का कहना है कि उनका फैसला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया था। दूसरी ओर, महापंचायत ने स्पष्ट किया कि परंपरा के अनुसार यात्रा इसी साल निकाली जाएगी।
होमकुंड पर होता है यात्रा का समापन
चमोली जिले के नौटी गांव से शुरू होने वाली यह यात्रा 19 से 22 दिनों तक चलती है और हिमालय के होमकुंड (रूपकुंड के पास) पर समाप्त होती है। यही वह स्थान है, जहां चौसिंघिया खाडू को पूजा सामग्री के साथ कैलाश पर्वत की दिशा में विदा किया जाता है। मान्यता है कि इसके बाद खाडू मां नंदा देवी के संदेशवाहक के रूप में रहस्यमय तरीके से अदृश्य हो जाता है।
महापंचायत के इस फैसले के बाद अब नंदा राजजात यात्रा को लेकर फैली अनिश्चितता दूर हो गई है और श्रद्धालु एक बार फिर इस पवित्र और ऐतिहासिक यात्रा के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

पौड़ी गढ़वाल में गुलदारों का हमला: बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

April 24, 2026
Read More

देहरादून में आज रात 10 बजे ब्लैकआउट, प्रमुख इलाकों में मॉकड्रिल व सायरन

April 24, 2026
Read More

सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया, यूपीसीएल की हालत कमजोर—बिजली संकट गहराया

April 24, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल में गुलदारों का हमला: बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

April 24, 2026 उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

Read More

देहरादून में आज रात 10 बजे ब्लैकआउट, प्रमुख इलाकों में मॉकड्रिल व सायरन

April 24, 2026

सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया, यूपीसीएल की हालत कमजोर—बिजली संकट गहराया

April 24, 2026

देहरादून में रातोंरात स्कूल बदला, अभिभावकों-छात्रों का हंगामा

April 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

पौड़ी गढ़वाल में गुलदारों का हमला: बुजुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

April 24, 2026

देहरादून में आज रात 10 बजे ब्लैकआउट, प्रमुख इलाकों में मॉकड्रिल व सायरन

April 24, 2026

सरकारी विभागों पर करोड़ों बकाया, यूपीसीएल की हालत कमजोर—बिजली संकट गहराया

April 24, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.