Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
  • एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
  • चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
  • कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
  • होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
  • धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
  • ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»बद्रीनाथ केदारनाथ सहित चारों धामों में मोबाइल पर बैन,रील और ब्लॉग से बढ़ते विवाद के बाद लिया गया फैसला
उत्तराखंड

बद्रीनाथ केदारनाथ सहित चारों धामों में मोबाइल पर बैन,रील और ब्लॉग से बढ़ते विवाद के बाद लिया गया फैसला

news61ukBy news61ukJanuary 18, 2026Updated:January 18, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड…रील और ब्लॉग बनाने के दौरान धार्मिक स्थलों पर हो रहे विवाद के मामलों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने अहम निर्देश दिए हैं.चारधाम यात्रा के दौरान मोबाइल फोन से रील और ब्लॉग बनाने के बढ़ते चलन पर अब रोक लगानें लिए अब प्रशासन नें सख्त कदम उठाए हैं.
चारधाम की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भीतर अब श्रद्धालुओं के मोबाइल ले जानें पर रोक लगा दी हैं.श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के फोन सुरक्षित रखने के लिए अलग से अब व्यवस्था बनाई जाएगी.
चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय और गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप ने बैठक लेते हुए सभी जनपदों को फरवरी माह तक चारधाम यात्रा प्रबंधन के लिए धनराशि अवमुक्त करनें की बात कहीं हैं.ताकि समय से सभी व्यवस्थाएं जुटाई जा सकें.
आयुक्त नें फास्ट ट्रैक मोड़ पर कार्य शुरू करने के दिए निर्देश
अब समय कम रह गया है और कार्य बहुत अधिक हैं.ऐसे में जो कार्य अति आवश्यक हैं, उनकी सूची तीन दिन के भीतर शासन को भेजनें के गढ़वाल आयुक्त नें निर्देश दिए हैं.गढ़वाल आयुक्त ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से संबंधित अत्यावश्यक कार्यों की अपने स्तर पर स्क्रूटनी करते हुए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा फास्ट ट्रैक मोड में कार्य प्रारंभ किए जाएं.
श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा करने की बनाई जाएगी व्यवस्था
गढ़वाल आयुक्त पांडेय ने कहा कि धामों में रील और ब्लाॅग बनाने के दौरान अक्सर विवाद की घटनाएं सामने आती हैं. बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा. केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी मोबाइल नहीं ले जाने दिया जाएगा. बीकेटीसी व संबंधित जिलाधिकारी धामों से पहले श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा करने की उचित व्यवस्था बनाएंगे.
गढ़वाल आयुक्त ने एनएच, एनएचआईडीसीएल, लोनिवि व बीआरओ को 31 मार्च तक सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. यात्रा मार्ग व धामों में संचार की बेहतर सुविधा के लिए बीएसएनएल को पर्याप्त संसाधन जुटाने को कहा गया हैं.यात्रा मार्ग के सभी होटल एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (जीएमवीएन) गेस्ट हाउसों में यात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था, होल्डिंग प्वाइंट एवं पार्किंग स्थलों की क्षमता विकसित करने तथा स्टेक होल्डर्स के साथ पृथक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं.
चिकित्साधिकारियों की रोटेशन में रहेगी ड्यूटी
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों की ड्यूटी 15 दिन के रोटेशन पर लगाई जाए. ड्यूटी के लिए चार डाक्टरों का पैनल बनाए. विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात किए जाएं. एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी.
पूर्व की भांति रहेगी पंजीकरण व्यवस्था
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि पंजीकरण की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है. व्यवस्था पूर्व की भांति (60 फीसदी ऑफलाइन व 40 फीसदी ऑनलाइन) यथावत रहेगी.हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए. वर्तमान में हरिद्वार में 38 पंजीकरण काउंटर हैं.
छोटी बसों की शटल सेवा पर विचार
डीएम उत्तरकाशी प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि जाम से निपटने के लिए छोटी बसों की शटल सेवा पर विचार किया जा रहा है. अक्सर बड़ी बसों से जाम की स्थिति बन रही है.IG गढ़वाल राजीव स्वरुप ने बताया कि इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री हाईवे पर पर्यटन पुलिस की कुछ नई चौकियां बनाई जाएंगी.पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.अतिरिक्त पुलिस फोर्स के लिए प्री फैब्रिकेटेड आवास बनाए जाएंगे.जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए इस बार करीब 6 करोड़ 35 लाख रुपये की मांग की है.
ब्रह्मपुरी चौकी के समीप हाईवे का होगा चौड़ीकरण
बैठक में टिहरी डीएम निकिता खंडेलवाल ने गढ़वाल आयुक्त को बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी में आरटीओ की चेक पोस्ट है. यहां पर यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड की जांच की जाती है.लेकिन स्थान कम होने के कारण यहां जाम की स्थिति बन जाती है. डीएम टिहरी ने चौकी को करीब 2 किमी आगे स्थानांतरित किए जाने का सुझाव रखा. लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त स्थान भूस्खलन जोन में है, जिससे वहां चौकी का निर्माण नहीं किया जा सकता.बाद में ब्रह्मपुरी चौकी के समीप हाईवे चौड़ा किए जाने का निर्णय लिया गया।
2023 में आए थे रिकाॅर्ड 56 लाख यात्री
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि वर्ष 2023 में रिकाॅर्ड 56 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए आए थे. विगत यात्रा सीजन में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की तथा सभी के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया। इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026
Read More

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026
Read More

चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस

March 3, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा…

Read More

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026

चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस

March 3, 2026

कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर

March 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026

चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस

March 3, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.