Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
  • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
  • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
  • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
  • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
  • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
  • रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य
उत्तराखंड

उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य

news61ukBy news61ukJanuary 15, 2026Updated:January 16, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की अब गणित विषय में कमजाेरी नहीं रहेगी। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत गणित विषय पर विशेष फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप एससीईआरटी की ओर से तैयार की गई राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (एससीएफ) के तहत प्रदेश में प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक अध्ययन व्यवस्था को स्पष्ट और संरचित कर दिया गया है।

खासतौर पर कक्षा तीन से पांच के लिए गणित जैसे विषय को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से साल में 185 शिक्षण घंटे अनिवार्य किए गए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे छात्रों की तार्किक क्षमता और बुनियादी गणितीय समझ सुदृढ़ होगी। पाठ्यचर्या में पढ़ाने के घंटे और वादन (पीरियड) दोनों तय किए गए हैं। राज्य में पहली से 12वीं तक साढ़े तीन लाख छात्र-छात्राएं हैं।

एससीएफ के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा तीन से पांच) में विद्यार्थियों को कुल छह विषय पढ़ाए जाएंगे। इनमें तीन भाषाएं, गणित, हमारे चारों ओर का संसार, कला शिक्षा और शारीरिक शिक्षा शामिल हैं। भाषाओं के लिए सर्वाधिक 370 घंटे निर्धारित किए गए हैं, जबकि ‘हमारे चारों ओर का संसार’ विषय के लिए 200 घंटे तय हैं। कला शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के लिए अलग-अलग 100-100 घंटे रखे गए हैं। यह व्यवस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा में शैक्षणिक सत्र की संरचना भी स्पष्ट की गई है। सत्र में कुल 240 दिवस रखे गए हैं। इनमें 200 दिवस केवल शिक्षण के लिए होंगे, जबकि 20 दिवस परीक्षा और आकलन के लिए अलग से निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 10 दिवस बस्तारहित (बैगलेस) गतिविधियों और 10 दिवस विद्यालयों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

मिडल या उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से नौ) में छात्रों को नौ विषयों का अध्ययन कराना अनिवार्य होगा। इसमें तीन भाषाएं, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा शामिल हैं। इस स्तर पर गणित के लिए 115 घंटे, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए 160-160 घंटे निर्धारित किए गए हैं। सेकेंडरी स्टेज में अध्ययन का दायरा और व्यापक हो गया है। यहां छात्रों को 10 विषय पढ़ने होंगे, जिनमें अंतर-विषयक अध्ययन पर भी जोर दिया गया है।

भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के साथ-साथ कला, शारीरिक और व्यावसायिक शिक्षा के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। एससीईआरटी का कहना है कि इस नई व्यवस्था से पाठ्यभार संतुलित होगा और सीखने की गुणवत्ता में सुधार आएगा।एससीईआरटी की निदेशक बंदना गर्ब्याल ने कहा कि पाठ्यचर्या पर अमल करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। इसे प्रत्येक विद्यालय स्तर पर लागू किया जाना है।

कक्षा तीन से पांच (प्राथमिक स्तर) का वार्षिक वादन
भाषाएं : 515 वादन, गणित : 277 वादन, हमारे चारों ओर का संसार : 300 वादन, कला शिक्षा : 150 वादन, शारीरिक शिक्षा : 150 वादन
कक्षा छह से नौ (मिडल/ उच्च प्राथमिक स्तर ) का वार्षिक वादन
भाषाएं : 315 वादन, गणित : 172, विज्ञान : 240, सामाजिक विज्ञान : 240, कला शिक्षा : 150, शारीरिक शिक्षा : 150, व्यावसायिक शिक्षा : 150 वादन
यह है कक्षा 10 से 12 का वार्षिक वादन
भाषाएं : 252 वादन, गणित : 324 वादन, विज्ञान : 324 वादन, सामाजिक व अंतर-विषयक अध्ययन : 300 वादन, कला शिक्षा : 138, शारीरिक शिक्षा : 108 वादन एवं व्यावसायिक शिक्षा : 132 वादन है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026
Read More

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026
Read More

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026 उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर है। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को देखते…

Read More

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026

प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह

April 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.