Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
  • एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
  • चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
  • कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
  • होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
  • धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
  • ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Wednesday, March 4
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»मनोरंजन»शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही
मनोरंजन

शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही

news61ukBy news61ukOctober 27, 2024Updated:August 4, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

नन्हे हाथों की मासूम कलाकारी में दिखाई दी खूबसूरत दुनिया की तस्वीर

विरासत महोत्सव में आयोजित हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कलाकारी का बेहतरीन प्रदर्शन कर किया सभी को आश्चर्यचकित

आज की सांस्कृतिक संध्या में छा गया सितार वादन मेहताब अली नियाजी का ‘जादू’

 विरासत महोत्सव में आज शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने कला प्रदर्शनी के माध्यम से अपने-अपने हुनर का अपने-अपने मासूम हाथों से शानदार एवं बेहतरीन प्रदर्शन करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया I खास बात यह रही कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रदर्शित की गई ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस प्रकार से अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया, उसमें दुनिया भर की खूबसूरत तस्वीरों को कागजों पर उकेरा गया   विरासत महोत्सव के आज ग्यारहवें दिन सुबह की शुरुआत इन्हीं स्कूली बच्चों की कला प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें भिन्न-भिन्न स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया I प्रतियोगिता में हिस्सेदार बनने वाले स्कूलों के नाम क्रमशः दून इंटरनेशनल स्कूल, दून सरला एकेडमी, द दून गर्ल्स स्कूल, सेंट कबीर एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय हाथी बड़कला, आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन, गुरु नानक एकेडमी,श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला, हिल फाउंडेशन स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, सेंट जटस स्कूल, पाइन हॉल स्कूल आदि शामिल रहे I बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से कागज के पन्नों पर घर बनाए गांव में खुशहाल जिंदगी के खूबसूरत मकान बने विरासत का महल बनाया बिटिया की तस्वीर बनाई I ‘विरासत’ में आज की दोपहर रही ‘अद्भुत दोपहर’

स्कूली बच्चों की मानसिक कसरत के साथ हुई “खजाने की खोज”

विरासत महोत्सव में आज की दोपहर बहुत ही रोचक, आकर्षक एवं मानसिक कसरत वाली दोपहर के रूप में दर्ज होने के साथ अनोखे अंदाज वाली भी साबित हुई है I क्योंकि ‘खजाने की खोज’ के लिए भिन्न-भिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं की मानसिक अथवा दिमागी कसरत प्रत्यक्ष रूप से देखी और  परखी गई I विरासत के हिस्से के रूप में आयोजित एक रोमांचक खजाने की खोज में सभी छात्र उत्सुकता भरे जोश को लेकर शामिल हुए। इस खोज में छह छिपे हुए चिट शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक को विभिन्न स्टालों में रखा गया था, जिससे प्रतिभागियों के लिए उत्साह के साथ-साथ चुनौती भी बढ़ गई थी। दून इंटरनेशनल स्कूल और श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) स्कूल, बालावाला दोनों के छात्रों ने इस गतिविधि में भाग लिया और शानदार टीमवर्क और उत्साह दिखाया। विरासत महोत्सव की संध्या का आज विधिवत शुभारंभ करने वाले मुख्य अतिथि ओएनजीसी के सीवीओ रंजन प्रकाश ठाकुर रहे I उन्होंने  पूर्व विदेश सचिव, भारत सरकार श्री श्याम सरन के साथ विरासत की संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया I सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी है प्रशंसनीय

रिच संस्था की ओर से ओएनजीसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हो रहे विशाल विरासत महोत्सव-2024 के आकर्षक एवं भव्य आयोजन में जहां प्रतिदिन उत्साह पूर्वक हजारों की संख्या में विरासत के मेहमान बनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहुंचकर पूर्ण आनंद ले रहे हैं, वही सांस्कृतिक हस्तियों की शानदार प्रस्तुतियों की यादगार वाली कीमती धरोहरों को भी अपने मन मस्तिष्क व दिलों में लेकर जा रहे हैं I यही नहीं, विरासत की शानदार महफिल में अब तक आ चुके लाखों की संख्या में सभी मेहमान इस बात को लेकर संतुष्ट नजर आए हैं कि विरासत महोत्सव की व्यवस्था में ओएनजीसी प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस,खास तौर से महिला पुलिस तथा आयोजन करने वाली रिच संस्था की टीम सुरक्षा व्यवस्था तथा अनुशासित वातावरण को बनाए रखने में अब तक पूरी तरह से सफलतम साबित होती आई है I विरासत महोत्सव के प्रथम आयोजन से लेकर आज ग्यारहवें दिन के आयोजन का कार्यक्रम सफलतम एवं पूर्ण होने तक पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं उनकी चाक चौबंद व्यवस्था संतोष जनक रूप में दर्ज हुई है I इस दौरान विरासत के आयोजन में क्योंकि महिलाओं, युवतियां की संख्या विरासत के बतौर मेहमान के रूप में काफी अधिक प्रतिदिन हुई है, तो इसी को मद्देनजर रखकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई ड्यूटी भी संतोषजनक दर्ज हुई है I वास्तव में इसके लिए ओएनजीसी प्रशासन, पुलिस प्रशासन और रिच संस्था निश्चित रूप से बधाई की पात्र है I

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देशभक्ति से सराबोर देहरादून: Border 2 देखने के बाद गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

January 24, 2026
Read More

Dharmendra के निधन की खबर निकली झूठी, बेटी एशा देओल ने बताया पिता का ताजा हेल्थ अपडेट

November 11, 2025
Read More

दुखद : नहीं रहा शोले का ‘वीरू’

November 11, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026 उत्तराखंड

देहरादून। साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा…

Read More

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026

चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस

March 3, 2026

कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर

March 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026

चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस

March 3, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.