लालकुआं। शहर के पंजाब नेशनल बैंक के सामने ट्रक और स्कूटी की टक्कर में नैनीताल दुग्ध संघ का कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा ऑटो से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भिजवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को लगभग 4 बजे हल्द्वानी की ओर से आ रहे ट्रक और स्कूटी के बीच ओवरटेक के चक्कर में साइड से टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी चला रहे हल्दूचौड़ के ग्राम जग्गी निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट जो कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में कार्यरत हैं, के हाथ में गंभीर चोट आ गई। प्रत्यक्षदर्शियो द्वारा पहले 108 में कॉल की गई उसके बाद जब उक्त वाहन नहीं आया तो ऑटो में बिठाकर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा उन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी को भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार उनके हाथ में गंभीर चोट है। उधर पुलिस उप निरीक्षक भीम सिंह द्वारा टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है, साथ ही पीड़ित की स्कूटी भी मौके पर ही किनारे लगा दी गई है। उक्त दुर्घटना से दुग्ध संघ कर्मचारी महेंद्र बिष्ट की पत्नी व बेटा अत्यधिक घबराए हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
- उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
- अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
- रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
- महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
- विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
- हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Monday, March 2

