देहरादून । उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छा सकता है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 17 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के भी आसार हैं।दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल
मौसम विभाग की ओर से पाला और अधिक ठंड की चेतावनी को देखते हुए डीएम सविन बंसल ने स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा एक से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी तक साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Wednesday, March 4

