देहरादून ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर निवासी एक किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस दुखद घटना के सभी तथ्यों और परिस्थितियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Friday, April 17

