Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर
  • उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
  • हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत
  • लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ऐतिहासिक जीत, विरोधी को बड़े अंतर से हराया
  • मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई
  • सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई
  • मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग
  • सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
  • मौसम खराब: केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए निर्देश
  • 4-5 जून को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी
Monday, June 1
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»Uttarakhand: पहाड़ी महिलाओं और देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जेल में बंद यूट्यूबर की बढ़ी मुश्किलें
उत्तराखंड

Uttarakhand: पहाड़ी महिलाओं और देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जेल में बंद यूट्यूबर की बढ़ी मुश्किलें

news61ukBy news61ukJanuary 10, 2026Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को पुलिस पूछताछ के बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ कई थानों में लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हल्द्वानी: यूट्यूबर ज्योति अधिकारी से बीते बुधवार को मुखानी थाने में घंटों पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। दरअसल, अंकिता भंडारी केस को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने दरांती लहराई, पहाड़ी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की और लोक देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाए। इन बयानों को धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत भी गंभीर माना गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने ज्योति को देर रात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद भी ज्योति अधिकारी के खिलाफ रुद्रपुर और खटीमा समेत हल्द्वानी के मुखानी थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Jailed YouTuber Jyoti Adhikari Faces Multiple Cases
दरअसल रुद्रपुर कोतवाली में ममता त्रिपाठी, निवासी बिगबाड़ा किच्छा रोड रुद्रपुर, ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि यूट्यूबर ज्योति अधिकारी ने सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए वीडियो बनाया। उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं और स्थानीय संस्कृति के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत में कहा गया है कि इस वीडियो से महिलाओं और आम जनता की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि ज्योति अधिकारी ने अपने वीडियो में कुमाऊं की महिलाओं और धार्मिक आस्थाओं को ‘फर्जी’ बताया, जिससे समाज में आक्रोश और नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बयान उत्तराखंड की अस्मिता पर सीधा हमला हैं।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप
खटीमा कोतवाली में सावित्री चंद्र, निवासी कंजाबाग खटीमा, ने भी ज्योति अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुमाऊं मंडल की महिलाओं का सामूहिक रूप से अपमान किया गया, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई और समाज को बांटने वाले बयान दिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, ऐसे वक्तव्यों से शांति भंग और सामाजिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को हल्द्वानी के मुखानी थाने में भी इसी मामले को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब मुखानी थाने में एक और नया मुकदमा दर्ज किया गया है।
वादनी को धमकाने का वायरल वीडियो बना सबूत
दरअसल, नोटिस मिलने के बाद ज्योति अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को खुलेआम धमकाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित महिला ने धमकी का आरोप लगाते हुए एक और केस दर्ज कराया है। लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों और बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए माना जा रहा है कि ज्योति अधिकारी की कानूनी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और आने वाले दिनों में और कड़ी कार्रवाई संभव है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

June 1, 2026
Read More

उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव

June 1, 2026
Read More

हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत

June 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

June 1, 2026 उत्तराखंड

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप देर रात एक कांवड़िये को अज्ञात…

Read More

उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव

June 1, 2026

हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत

June 1, 2026

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ऐतिहासिक जीत, विरोधी को बड़े अंतर से हराया

June 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

June 1, 2026

उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव

June 1, 2026

हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत

June 1, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.