अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े सबूत होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर आज SIT के सवालों का जवाब देंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि वे अंकिता भंडारी हत्याकांड के जुड़े सबूत सौंपेंगी। उर्मिला सनावर ने बताया कि देर रात 10 बजे के आसपास देहरादून एसएसपी अजय सिंह उनसे 4 से 5 पुलिस अधिकारियों के साथ मिलने आए थे। उन्होंने करीब रात 12:30 बजे तक पूछताछ की।
अभी वह देहरादून के सहस्त्रधारा के निजी होटल में है। सूत्रों के अनुसार, यहां से वे 11 बजे के बाद हरिद्वार की SIT को सबूत सौंप सकती है और आज दोपहर बाद उर्मिला प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। साथी ही देहरादून पुलिस उनको सुरक्षा दे सकती है। इससे पहले उर्मिला ने मंगलवार को कहा था कि अब वह किसी से भाग नहीं रहीं और सच सामने लाना चाहती हैं।
उर्मिला सनावर को 9 दिनों से उत्तराखंड पुलिस ढूंढ रही थी, लेकिन मंगलवार रात करीब 10 बजे उर्मिला दिल्ली से देहरादून पहुंचीं। उनको उत्तराखंड के हिंदू नेता स्वामी दर्शन भारती खुद साथ लेकर आए। उर्मिला सनावर ने माना है कि स्वामी दर्शन भारती के अलावा उत्तराखंड पुलिस की ओर से भी उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने देहरादून आने का फैसला लिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी आधार बनवाकर अवैध रूप से भारत में एंट्री
- देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
- उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
- हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
- प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
- दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
- देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
- देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
- चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
- हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Friday, April 17

