हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर दिनदहाड़े गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा के पार्षद एवं संगठन में पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन पर फायरिंग कर दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर भी कब्जे में ले ली है,गोली किन कारणों से मारी इसके बारे में पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है ,फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि पार्षद अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू भाजपा विधायक बंशीधर भगत के करीबी माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि अमित बिष्ट से जुड़े एक मारपीट के मामले में 6 सितंबर को विधायक बंशीधर भगत ने कोतवाली में धरना भी दिया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
- होली के बाद हाउस टैक्स पर सख्ती, नगर निगम देगा बकायेदारों को अंतिम नोटिस
- रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
Thursday, March 5

