देहरादून: थर्टी फर्स्ट की रात दोस्तों संग पार्टी कर अपने कमरे में लौटा बीटेक छात्र मृत मिला। छात्र यूपी के संभल जिले का निवासी था। शुक्रवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
प्रेमनगर थाने के एसएसआई अनित कुमार ने बताया कि मूलरूप से यूपी के संभल जिले के नहरौला, असमोली निवासी अभी चौधरी पुत्र जयविंदर सिंह दून में यूआईटी संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह थाना क्षेत्र के शिवपुर में गली संख्या दो स्थित मकान में किराये पर रहता था। 31 दिसंबर की रात दोस्तों संग पार्टी की। देर रात कमरे पर लौटा तो उसने ठंडे पानी से सिर धुला। इसके बाद वह अपनेकमरे में जाकर सो गया। एक जनवरी को दोपहर तक भी उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। साथियों ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। साथी छात्र उसके कमरे पर पहुंचे। काफी खटखटाने पर भी अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो अंदर बिस्तर पर अभी अचेत था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों के दून पहुंचने पर शुक्रवार को अभी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड Weather Update: बारिश से बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव
- हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत
- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ऐतिहासिक जीत, विरोधी को बड़े अंतर से हराया
- मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान पर भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई
- सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी भावभीनी विदाई
- मसूरी में वीकेंड महाजाम: रेंग रही गाड़ियां, पर्यटन छवि पर लग रहा दाग
- सीमांत नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य आगाज, देशभर से पहुंचे 933 प्रतिभागी
- मौसम खराब: केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रुकी, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए निर्देश
- 4-5 जून को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी
- CM धामी ने छात्राओं संग सुना ‘मन की बात’, बताया प्रेरणा का सशक्त माध्यम
Monday, June 1
