उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने हाई कोर्ट से लगी रोक हटने के बाद पुलिस आरक्षी के 2,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने यह उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की है।
इसके साथ ही आयोग ने सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होगी। सत्यापन पूर्ण होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
3 अगस्त को हुआ था पेपर
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) एवं आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के कुल 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 30 अक्टूबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था।
भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक राज्य के 17 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 3 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित हुई थी।
आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्त संयुक्त अंकों के आधार पर श्रेष्ठता क्रम तैयार किया है। कुल 2000 पदों के सापेक्ष 1.5 के अनुपात में 2545 अभ्यर्थियों की श्रेष्ठता सूची जारी की गई है।UKSSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे संशोधित उत्तर कुंजी और अभिलेख सत्यापन से संबंधित सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से देखते रहें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- MDDA का बड़ा फैसला: प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित
- दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल
- सल्ट में बड़ा हादसा: चित्तौड़गढ़ के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, बासौली निवासी चालक की मौत
- डिजिटल क्रांति में जिम्मेदारी से ही बचेगी साख : सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी
- देहरादून कैंट बोर्ड के अस्पताल में डॉक्टर की भर्ती में खेल, अनुभव हटाया और दो अभ्यर्थी बीए के भी शामिल करवाए
- तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की घटना, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
- एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर, कई भवन सील
- SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
- मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत
- बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट
Saturday, May 30

