सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इस बैठक पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, धामी कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड के पर्वतीय और ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों, विशेषकर भालुओं के हमलों का मुद्दा प्रमुखता से उठ सकता है। हाल के दिनों में भालू हमले की घटनाओं में वृद्धि से आमजन में भय का माहौल है। ऐसे में कैबिनेट वन विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े ठोस कदमों पर निर्णय ले सकती है, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सके।
इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों की नियमावलियों में संशोधन से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक सरल, प्रभावी और जनहितकारी बनाना बताया जा रहा है।
माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसले राज्य की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। बैठक के बाद आधिकारिक फैसलों की जानकारी साझा की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हल्द्वानी: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कालू सिद्ध मंदिर के किए दर्शन,देश -प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना
- अर्धकुंभ मेला 2027: गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, धरातल पर दिखें परिणामः DM
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर बूथ कार्यकर्ताओं संग किया संवाद
- प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 01 करोड़ 65 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान: सतपुली झील से रुकेगा पलायन, बढ़ेगा पर्यटन
- पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित, कप्तान ने दी शुभकामनाएं
- 2027 मिशन पर भाजपा का बड़ा प्लान, हारी हुई 23 सीटों पर फोकस; सांसदों को मिली खास जिम्मेदारी
- MDDA का बड़ा फैसला: प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित
- दुखद : यहां सुबह तड़के कार गिरी गहरी खाई में, तीन की मौत तीन गंभीर घायल
- सल्ट में बड़ा हादसा: चित्तौड़गढ़ के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, बासौली निवासी चालक की मौत
Sunday, May 31

