रविवार शाम एक घर में आग लगने से ढाई माह की बच्ची जिंदा जल गई। परिवार के अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
उत्तरकाशी के बड़कोट के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान का लसरी नामे तोक में दो मंजिला आवासीय मकान और छानी है। शैलेन्द्र के यहां काम करने वाला नेपाली मूल का मन बहादुर भी परिवार के साथ यहां रहता है। रविवार शाम इस मकान में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के भीतर मौजूद लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल पाए। लेकिन मन बहादुर की ढाई माह की बच्ची अंदर ही रह गई। आग में जलने से उसकी मौत हो गई।
मकान में रखा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। बच्ची की मौत से परिजन बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं होने से आगजनी की घटनाओं में बहुत नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
उधर, घर में आग लगने की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून: मुठभेड़ में बदमाश ढेर, SHO समेत दो घायल, ₹2 लाख लूट की वारदात
- सीएम धामी हल्द्वानी में करेंगे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, खेल प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
- मई में बनेंगे ये 6 बड़े राजयोग, कुछ राशियों के लोगों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते: आचार्य दैवज्ञ
- ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना में तेजी: मई से ट्रैक बिछाने की शुरुआत, 2027 तक ट्रायल ट्रेन लक्ष्य
- ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर टायर फटने से तीन कारों की टक्कर, सभी सुरक्षित
- उत्तराखंड: जल जीवन मिशन 2.0 को मिली रफ्तार, केंद्र-राज्य के बीच एमओयू
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
- प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा
- वन विकास निगम राज्य की इकोनॉमी के साथ ही इकोलॉजी के लिए भी महत्वपूर्ण : सीएम धामी
Thursday, April 30

