उत्तराखण्ड बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित दसवी अंतर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 के आयोजन के अंतिम दिवस में आज पुरुष एकल वर्ग, पुरुष युगल वर्ग, महिला एकल वर्ग, महिला युगल वर्ग एवं टीम इवेंट के मुक़ाबले खेले गए। पुरुष एकल वर्ग का फाइनल शिक्षा विभाग के अजयपाल और पुलिस विभाग के युगल गौड़ के मध्य खेला गया । महिला एकल वर्ग के फाइनल में पुलिस विभाग की खिलाड़ी मेघना नेगी ने सचिवालय की बिमला आर्य को २१-१७, २१-६ से हराया। महिला वर्ग के युगल मुक़ाबले में पुलिस विभाग की काव्यांजलि रावत एवं मेघना नेगी की जोड़ी ने टीएचडीसी की भावना रावत और कृष्णेंदु पी०जे० की जोड़ी को २१-१८,२१-१८ से हराया।टीम इवेंट के फाइनल मुक़ाबला पुलिस विभाग और कुमाऊँ गढ़वाल एजुकेशन के मध्य खेल गया, जिसमें कुमाऊँ गढ़वाल की टीम ने पुलिस विभाग की टीम को विपक्षी टीम को हराया ।
टीम इवेंट में उत्तराखंड सचिवालय की टीम तृतीय स्थान पर रही।वहीं पुरुष युगल वर्ग में पुलिस विभाग के महेश कंडवाल व प्रदीप की जोड़ी ने ओएनजीसी के अभिषेक दूबे व असिन शर्मा की जोड़ी को १३-२१, १०-२१ के सीधे सेट में हराया ।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वेटेरन खिलाड़ी श्रीमति पुनीता नागलिया, श्री एस के पटेट, ख्यातिप्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सहित सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह बसेड़ा, महासचिव श्री प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष श्री एम० एस. सजवाण, कोषाध्यक्ष श्री चन्दन सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव श्री पुष्कर सिंह नेगी एवं श्री संजय जोशी, सम्पादक श्री भूपेन्द्र बसेडा, उप सम्पादक श्री सन्दीप कुमार सहित श्री चन्द्रशेखर, दीप काण्डपाल, दीपा बोहरा, विमला आर्य, दीपक बिष्ट एवं रणजीत सिंह रावत आदि मौजूद रहे
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
- होली के बाद हाउस टैक्स पर सख्ती, नगर निगम देगा बकायेदारों को अंतिम नोटिस
Friday, March 6

