हल्द्वानी में साइबर ठगों ने आरटीओ चालान के नाम पर भेजी गई फर्जी एपीके फाइल के जरिए एक कारोबारी से करीब 22 लाख 93 हजार 855 रुपए की ठगी कर ली। एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही पीड़ित का फोन पूरी तरह हैक हो गया और ठगों ने बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हल्द्वानी जज फार्म निवासी उमेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि उनका बरेली रोड स्थित एक बैंक शाखा में बचत खाता है। 9 दिसंबर को उनके वॉट्सऐप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई, जिसे अनजाने में उन्होंने डाउनलोड कर इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद उनका फोन हैक हो गया।
14 दिसंबर की शाम को उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी और संदिग्ध मैसेज आने लगे, जिन्हें उन्होंने सामान्य समझकर नजरअंदाज कर दिया। कुछ समय बाद खाते से रुपये कटने के संदेश आने पर उन्हें साइबर ठगी की आशंका हुई। तत्काल उन्होंने बैंक कस्टमर केयर से संपर्क कर खाता लॉक कराया।
21 लाख रुपए की एफडी तुड़वाई
अगले दिन बैंक स्टेटमेंट देखने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। खाते से जुड़ी 21 लाख रुपए की एफडी को 11 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति ने तुड़वाकर ब्याज सहित 21 लाख 83 हजार 855 रुपए अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा खाते में पहले से मौजूद 1 लाख 10 हजार रुपए जोड़कर कुल 22 लाख 93 हजार 855 रुपये की रकम 12 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए लगभग पूरी तरह निकाल ली गई। यह पूरा लेन-देन 12 से 14 दिसंबर के बीच किया गया।
साइबर क्राइम थाना पंतनगर ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
Friday, March 6

