Uttarakhand: बाराकोट विकास खंड के बिसराड़ी गांव के अस्टा सिमार तोक में मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। यह क्षेत्र गुलदार के आतंक से प्रभावित है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग
की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
अस्टा तिमार की महिला मंगलवार को घास काटने के लिए जंगल की ओर जा रही थीं, तभी उनकी नजर मृत पड़े गुलदार पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुलदार के शव को कब्जे में लिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मृत मादा गुलदार की उम्र लगभग तीन वर्ष है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रातभर गांव के आसपास गुलदार काफी देर तक गुर्रा रहा था।
सुबह वह मृत अवस्था में पाया गया। रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छीड़ा रेंज भेजा गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। अलबत्ता आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाराकोट विकास खंड के च्यूरानी के धरगड़ा तोक एवं मंगोली गांव में गुलदार एक माह के भीतर दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि 10 दिन पूर्व एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर चुका है। जहां मादा गुलदार का शव मिला है वह क्षेत्र भी गुलदार के आतंक से प्रभावित है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
Friday, March 6

