देहरादून 16 दिसंबर। 155 बार रक्तदान करने वाले अनिल वर्मा ‘रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025’ से सम्मानित
देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस के भव्य वार्षिक राष्ट्रीय महासम्मेलन के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले डॉ. अनिल वर्मा को “रक्तदान महर्षि उत्तराखंड गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। डॉ. वर्मा अब तक 155 बार रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल कायम कर चुके हैं।
सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि ऋतु खंडूड़ी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक, सेक्रेटरी जनरल पी.एल.के. मूर्ति तथा विख्यात आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जन पद्मश्री डॉ. बी.के. संजय शामिल रहे।
अतिथियों ने वर्ष 1971 से निरंतर रक्तदान कर रहे डॉ. अनिल वर्मा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल, रूस से आए प्रतिनिधि माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलालीना, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत, उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, पूर्व अध्यक्ष विमल डबराल एवं अमित पोखरियाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अनिल वर्मा जैसे रक्तदाताओं का सम्मान समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को नई ऊर्जा और दिशा देता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
Friday, March 6

