उत्तराखंड में जंगलों के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा-कचरा वन्यजीवों के लिए खतरा बनता जा रहा है। कूड़ा खाने की आदत पड़ने से वन्यजीव अपने प्राकृतिक व्यवहार से भटक रहे हैं और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा रहे हैं।
तराई पूर्वी वन प्रभाग अब कार्रवाई के लिए तैयार है। डीएफओ हिमांशु बागरी के अनुसार, जंगलों के किनारे कूड़ा फेंकने वालों की पहचान व निगरानी के लिए पेड़ों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही वन विभाग आसपास के इलाकों में जन-जागरूकता अभियान भी चला रहा है, ताकि लोग जंगल किनारे कूड़ा न फेंकें और वन्यजीवों को असामान्य भोजन के कारण होने वाली बीमारियों व संघर्षों से बचाया जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
- देहरादून में सनसनी: नवविवाहिता के घर घुसा सिरफिरा, तेजाब फेंकने और पति को काटने की दी धमकी
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
Tuesday, March 3

