उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे आक्रोशित सिख समाज के लोगों ने आज देहरादून के घंटाघर चौक पर प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।
विवाद बढ़ता देख हरक सिंह रावत ने तुरंत माफी मांग ली। दरअसल कल यानी शुक्रवार को वकीलों के धरने में शामिल होने आए हरक सिंह रावत ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाषण के बीच में जोश-जोश में सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी।
घटना से जुड़ा एक 25 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हरक सिंह रावत कहते है कि बार एसोसिएशन जिंदाबाद के नारे सब दोहराए। इसी दौरान उन्होंने एक सरदार जी को हाथ खड़े करने को कहा। सरदार जी के सिर हिलाने के बाद हरक सिंह रावत सिख समाज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर देते हैं।
उनके इतना बोलते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़ते हैं। इसके बाद मौके पर सिख एडवोकेट नाराजगी जताते हैं और वो तुरंत माफी मांगने को कहते हैं। विवाद बढ़ता देख हरक सिंह रावत कहते हैं कि सॉरी, अरे यार आपकी तरफ है प्रेम हमारा। चलो सॉरी मैं माफी मांगता हूं। मेरे मुंह से निकल गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
- देहरादून में सनसनी: नवविवाहिता के घर घुसा सिरफिरा, तेजाब फेंकने और पति को काटने की दी धमकी
- अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर हाई अलर्ट, सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
- देहरादून में दर्दनाक हादसा: डंपर ने छात्र को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
Tuesday, March 3

