दोनों ट्रकों की टक्कर हुई तो हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. काफी देर तक लंबे जाम में लोग फंसे रहे.
हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों के आगे से परखच्चे उड़ गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस के मुताबिक देर रात हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर चंडी देवी रोपवे के सामने दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर लगते ही दोनों ट्रक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में एक ट्रक चालक और उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया. एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां ट्रक चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल क्लीनर को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. 21 वर्षीय ट्रक चालक का नाम मोंटी है. वह हिमाचल का रहने वाला है.
श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया एक ट्रक और टाटा 407 के बीच टक्कर हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. एक ट्रक चालक की मौत हो गई है, जबकि उसका साथी क्लीनर घायल हो गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. मामले की जांच की जा रही है.
हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर जैसे ही दोनों ट्रकों की टक्कर हुई तो हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया. काफी देर तक लंबे जाम में लोग फंसे रहे. पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दोनों ट्रकों को साइड में लगवाया. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारु किया गया. श्यामपुर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम को खुलवाया. कुछ देर बाद ही यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3
