इकबालपुर नहर के निर्माण, बनबसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल सहित कई विषयों पर चर्चा
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट कर बनवसा बैराज की मरम्मत, शुक्रताल घाट पर पर्याप्त जल की उपलब्धता और जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का उनसे अनुरोध किया है।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री एवं हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे इकबालपुर नहर के निर्माण की इजाजत देने का अनुरोध किया है ताकि भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों में गिरते भूजल स्तर की समस्या को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा है कि यह नहर किसानों के लिए बहुत लाभकारी होगी और इससे क्षेत्र का विकास होगा।
इसके अलावा श्री महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिद्वार में स्थित दो नहरों के उत्तराखंड को हस्तांतरण एवं जनपद चंपावत के बनबसा में बने बैराज के वृहद रूप से मरम्मत किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।
श्री महाराज ने मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर जनपद में सोलानी व बांणगंगा नदी के तट पर स्थित तीर्थ स्थल शुक्रताल घाट पर जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी कहा है ताकि धार्मिक अनुष्ठानों एवं महापर्वों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान घाट पर जल की पर्याप्त उपलब्धता रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
- ईरान-इजराइल तनाव: मिडिल ईस्ट में उत्तराखंडियों की सुरक्षा पर सरकार अलर्ट
Tuesday, March 3

