नैनीताल- नैनीताल पुलिस के फास्ट एक्शन ने एक बड़ा अपराध होने से टाल दिया। गुरुवार को हुई इस पूरी घटना में अपराधियों की प्लानिंग और भागने की कोशिश पर पुलिस की तेज़ नाकाबंदी भारी पड़ गई। दरअसल, हरियाणा निवासी दीपक ने डायल 112 पर घबराई हुई आवाज़ में सूचना दी कि “कुछ लोग मेरे भाई राधा मोहन को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए हैं।”बस फिर क्या था,एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टी.सी. ने तुरंत अलर्ट जारी किया और जिले भर में नाकाबंदी और बैरियर चेकिंग के आदेश दे दिए।एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल खुद फील्ड में उतर गए, और कुछ ही समय में पुलिस टीमों ने सभी रास्तों पर जाल बिछा दिया। जिसके थोड़ी ही देर बाद हल्दुआ चेक पोस्ट पर संदिग्ध XUV (HR26FH9594) को पुलिस ने रोक लिया। जांच की तो सबके होश उड़ गए। इस गाड़ी से अपहृत राधा मोहन सकुशल बरामद कर किया गया। वाहन में सवार सभी 8 आरोपी मौके पर ही दबोच लिए गए।जिनसे इन्वेस्टिगेशन चल रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सितारों की महफिल: शाहरुख से ऐश्वर्या तक का स्वैग
- हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
- निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
- आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
- देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
- होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
- होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
- देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
- डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
Friday, March 6

