Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर
  • व्हाट्सअप पर Apk फाइल भेजकर लूटी लोगों की गाढ़ी कमाई, नैनीताल से चार शातिर गिरफ्तार
  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, हरक सिंह ने दिखाई एकजुटता, उत्साहित कार्यकर्ता
  • रुद्रप्रयाग में तांबे के विशाल भंडार की खोज से वैज्ञानिकों में उत्साह, उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार
  • घर में नकाबपोशों का तांडव: 2 लाख की नकदी–जेवरात लूटे, महिला घायल
  • UKSSSC की भर्ती परीक्षा आज, आयोग ने कसी कमर, वॉशरूम तक में लगवाए जैमर
  • 10 दिन वेंटिलेटर पर जिंदगी से लड़ता रहा तीन माह का मासूम, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
  • दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर फरार, क्षेत्र में अफरा-तफरी
  • हल्द्वानी: अब वेबसाइट पर दिखानी होगी प्राइवेट स्कूलों की फीस और किताबों का पूरा ब्यौरा
  • पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे पर मारपीट का आरोप, गनर समेत मुकदमा दर्ज
Sunday, November 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»राष्ट्रपति मुर्मू आज विधानसभा सत्र संबोधित करेंगी,शाम को नैनीताल पहुचेंगी
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति मुर्मू आज विधानसभा सत्र संबोधित करेंगी,शाम को नैनीताल पहुचेंगी

news61ukBy news61ukNovember 3, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी विधानसभा को संबोधित, शाम को नैनीताल जाएंगी, राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर होंगी शामिल, नीम करौली बाबा के करेंगी दर्शन

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज वे सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ उत्तराखंड की नई विकास यात्रा को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी राष्ट्रपति का स्वागत भाषण देंगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राष्ट्रपति के सम्मान में अपना वक्तव्य रखेंगे। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के अभिभाषण के पश्चात सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति देश की विकास यात्रा, उत्तराखंड की उपलब्धियों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर प्रकाश डालेंगी। सूत्रों के अनुसार, वे सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सामूहिक प्रयास के साथ इस लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का आह्वान करेंगी।

शाम को नैनीताल के लिए होंगी रवाना, रेड जोन घोषित

सत्र के बाद राष्ट्रपति शाम को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के माध्यम से नैनीताल के लिए रवाना होंगी। हल्द्वानी आर्मी ग्राउंड में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

नैनीताल को रेड जोन घोषित किया गया है। जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उन सभी मार्गों पर आमजन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

राजभवन की 125वीं वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन के गौरवशाली इतिहास और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा।

4 नवंबर को करेंगी नीम करौली बाबा के दर्शन

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार, 4 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर पहुंचेंगी और नीम करौली बाबा के दर्शन करेंगी। यह पहला अवसर होगा जब कोई राष्ट्रप्रमुख बाबा के इस दिव्य धाम में पहुंचेगा। नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पहले दिन पतंजलि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल

दौरे के पहले दिन रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने समारोह में 54 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत राष्ट्रपति ने देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन परिसर में फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

November 16, 2025
Read More

व्हाट्सअप पर Apk फाइल भेजकर लूटी लोगों की गाढ़ी कमाई, नैनीताल से चार शातिर गिरफ्तार

November 16, 2025
Read More

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, हरक सिंह ने दिखाई एकजुटता, उत्साहित कार्यकर्ता

November 16, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202562

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202553

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202548
Don't Miss
उत्तराखण्ड

बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

November 16, 2025 उत्तराखण्ड

चमोली के गैरसैंण में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.…

Read More

व्हाट्सअप पर Apk फाइल भेजकर लूटी लोगों की गाढ़ी कमाई, नैनीताल से चार शातिर गिरफ्तार

November 16, 2025

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, हरक सिंह ने दिखाई एकजुटता, उत्साहित कार्यकर्ता

November 16, 2025

रुद्रप्रयाग में तांबे के विशाल भंडार की खोज से वैज्ञानिकों में उत्साह, उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार

November 16, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

November 16, 2025

व्हाट्सअप पर Apk फाइल भेजकर लूटी लोगों की गाढ़ी कमाई, नैनीताल से चार शातिर गिरफ्तार

November 16, 2025

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, हरक सिंह ने दिखाई एकजुटता, उत्साहित कार्यकर्ता

November 16, 2025
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202562

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202553

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.