Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
  • फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
  • एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
  • चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
  • कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
  • धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
  • होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
  • धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
Thursday, March 5
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून की विदाई होने के बाद भी टेंशन बरकरार
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून की विदाई होने के बाद भी टेंशन बरकरार

news61ukBy news61ukOctober 6, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड के अगले 48 घंटे बारिश के लिहाज से टेंशन भरे रहने वाले है. मौसम विभाग ने आज और कल के लिए अलर्ट जारी किया.

देहरादून: उत्तराखंड से मॉनसून भले ही विदा हो गया है, लेकिन बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग ने एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे यानी छह और सात अक्टूबर को बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 अक्टूबर सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में जोरदार बारिश हो सकती है. इसीलिए मौसम विभाग ने इन जिलों में आज 6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा चार हजार से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की सी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही इन इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की आशंका के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है.

वहीं सात अक्टूबर मंगलवार की बात की जाए तो पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में जहां निचले इलाकों में भारी बारिश के आसार बने हुए है तो वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों यानी चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा इन इलाकों में सात अक्टूबर को तीन से चालीस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शासन-प्रशासन और पुलिस के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभाग अलर्ट है. संवेदनशील क्षेत्रों में पहले ही राहत और बचाव कार्यों से एनडीआरएफ (State Disaster Response Force) व एनडीआरएफ (National Disaster Response Force) की टीमें तैनात है. इसके अलावा आपदा कंट्रोल रूम से भी हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है.

बता दें कि अगस्त और सितंबर महीने में भी मॉनसूनी बारिश ने जमकर कहर बरपाया था. इस पूरे सीजन में उत्तराखंड के अंदर करीब 22 फीसदी ज्यादा बारिश हुई. मौसम विभाग ने जो जानकारी दी थी, उसके अनुसार मॉनसून 26 सितंबर को उत्तराखंड से पूरी तरह विदा हो गया था.

वहीं इस साल जिलेवार बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो बागेश्वर जिले में सामान्य से 241 फीसदी ज्यादा बारिश हुई. इसके अलावा टिहरी गढ़वाल जिले में भी नार्मल से करीब 58 फीसदी ज्यादा बारिश हुई थी. वहीं हरिद्वार की बात की जाए तो यहां इस साल सामान्य से करीब 55 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी. इसी तरह पौड़ी गढ़वाल में हुई बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां फिर सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश हुई है. पौड़ी में भले ही सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश हुई हो, लेकिन इस जिले में बारिश से काफी नुकसान हुआ है. अगस्त में आई बारिश के कारण यहां भी कई लोगों की मौत हुई थी. इसी तरह चंपावत जिले की बात की जाए तो यहां भी सामान्य से करीब सात फीसदी कम बारिश हुई है.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

March 4, 2026
Read More

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026
Read More

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

March 4, 2026 उत्तराखंड

उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया…

Read More

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026

चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस

March 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

March 4, 2026

फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद

March 3, 2026

एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग

March 3, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.