हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में शनिवार शाम और शुक्रवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहला हादसा शनिवार शाम कैंची धाम के पास हुआ। जानकारी के अनुसार छड़ायल, हल्द्वानी निवासी 25 वर्षीय निशांत बोरा अपने दोस्त कमल के साथ स्कूटी से अल्मोड़ा से हल्द्वानी लौट रहा था। कैंची धाम के समीप उन्होंने एक वाहन से पास लेने का प्रयास किया, तभी स्कूटी सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी भवाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर जिलिश ने बताया कि युवक अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। चौकी इंचार्ज हर्ष पाल ने हादसे की पुष्टि की। गनीमत रही कि उसका साथी कमल बाल-बाल बच गया।
दूसरा हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर चौकी के समीप शुक्रवार देर रात हुआ। यहां नगला की ओर से आ रहे मधुसूदन दुग्ध वाहन (कैंटर) ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सामने चल रहे 18 टायरा ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दुग्ध वाहन के परखचे उड़ गए और उसमें सवार चालक, क्लीनर समेत तीन लोग फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दो घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से एसटीएच हल्द्वानी भेजा। वहीं एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस शव को ट्रक की बॉडी काटकर निकालने का प्रयास करती रही।
दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर यातायात नियमों की सख्ती से पालन कराने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में बारिश का कहर: कुछ ही मिनटों में शहर हुआ जलमग्न, रिस्पना नदी उफान पर
- अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील
- नशे की सप्लाई चेन तोड़ने एवं जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर डीएम ने दिया जोर
- अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को किया ध्वस्त
- खेलभूमि की दिशा में बढ़ते कदम: मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
- चारधाम यात्रा का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ : मुख्यमंत्री धामी।
- हल्द्वानी: तिकोनिया वाइन शॉप में आग से 8 करोड़ का नुकसान, दमकल ने बड़ी दुर्घटना टाली
- देहरादून की अर्थव्यवस्था को गति देने वाली योजनाएं हो जिला प्लान में शामिल-डीएम
- धामी सरकार का बड़ा फैसला! पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता से मिलेगा शस्त्र लाइसेंस?
- देवप्रयाग हादसा: खाई से नदी में गिरी इनोवा, SDRF ने शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन
Wednesday, June 3

