Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में
  • उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
  • हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं
  • प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह
  • दून मेडिकल कॉलेज में गूंजा ” नारी शक्ति वंदन” का स्वर: सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प
  • देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सूचना विभाग में कई अधिकारियों के तबादले, तुरंत जॉइनिंग के आदेश
  • चलती संपर्क क्रांति ट्रेन में 7 लाख की लूट: बदमाश फायरिंग कर कूदे फरार
  • हरिद्वार: फर्जी पहचान से नाबालिग का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
  • रुद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 5 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»शिक्षा»असहाय, अनाथ बालिकाओं की पढ़ाई में ऑलरेडी बरदान साबित हो रहा डीएम का प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा।
शिक्षा

असहाय, अनाथ बालिकाओं की पढ़ाई में ऑलरेडी बरदान साबित हो रहा डीएम का प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा।

news61ukBy news61ukMay 31, 2025Updated:August 4, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे है। जिलाधिकारी ने शनिवार को डोईवाला में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल भोगपुर, दाबडा को स्कूल बस का तोहफा देकर बडी सौगात दी। डीएम की इस पहल से स्कूल के छात्रों को बेहतर परिवहन की सुविधा मिलेगी। शनिवार को डीएम ने स्कूल बस का विधिवत् उद्घाटन भी किया। डोईवाला के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल भोगपुर, दाबडा में 95 बच्चे पढते है। इस स्कूल में 10 से 12 किलोमीटर दूर बडोगन, तोल, भोगपुर, पुन्नीवाला, रैणापुर, रानी पोखरी आदि दूर दराज क्षेत्रों से हर रोज बच्चे पढ़ने आते है। अभिभावकों एवं स्कूल प्रशासन के सामने बच्चों के परिवहन की हमेशा बडी समस्या बनी रहती थी। जिलाधिकारी ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लिया और अपने चिरपरिचित कर्मठ कार्यशैली से जिला प्रशासन के राइफल क्लब फंड से स्कूल बच्चों के परिवहन के लिए बस सुविधा मुहैया कराई। शनिवार को जिलाधिकारी ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल भोगपुर, दाबडा डोईवाला पहुंचकर स्कूल बस का विधिवत् उद्घाटन किया। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने स्कूल के सभी 95 बच्चों को अपनी ओर से स्कूल सूज का तोहफा भी दिया। जिलाधिकारी से मिली बस की सौगात और स्कूल सूज का तोहफा पाकर छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन की पहल की सराहना की और जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट कर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे हमारे समाज के हैं सूद है। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य बेहतरी को लेकर राज्य सरकार हर वक्त तत्पर है। बेहतर शिक्षा के लिए जिला प्रशासन ने 02 महीने में सीएसआर सोर्स से फंड चैनलाइज कर बच्चों के स्कूल आने जाने की सुविधा हेतु सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भोगपुर को नवीन स्कूल बस दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 सीएम के प्रताप व संकल्प दृढ़ से  सभी कार्याे में सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर डीएम ने अपनी ओर से सरस्वती विद्या मंदिर के सभी 95 बच्चों को स्कूल शूज का तोहफा भी दिया। जिलाधिकारी का प्रोजेक्ट उत्कर्ष ऐसे ही हजारों सरकारी विद्यालयों की दिशा और दशा सुधार चुका है। डीएम का प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा असहाय, अनाथ बालिकाओं की पढ़ाई में ऑलरेडी बरदान साबित हो रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दूर दराज क्षेत्रों में शिक्षा के विकास में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जैसे संस्थान अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को सुपर पावर और सशक्त बनाने के लिए हमें बच्चों की शिक्षा और उनकी परवरिश पर विशेष ध्यान देना होगा। दूर दराज क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों में परिवहन की बड़ी समस्या रहती है। कहा कि स्कूल बस की सुविधा होने से अब बच्चों को स्कूल आने जाने में लगने वाले समय और परेशानी कम होगी। बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने और सुरक्षित वापस जाने की सुविधा मिलेगी।
बच्चों की शिक्षा को लेकर जिलाधिकारी बेहद गंभीर है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ निरंतर काम कर रहे है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद के सरकारी विद्यालयों को प्राइवेट विद्यालयों की तर्ज पर हाईटेक किया गया है। प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल स्क्रीन, फर्नीचर, वाइटबोर्ड, आधुनिक शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं देकर शिक्षा का एक स्वच्छ वातावरण दिया गया है। यही नहीं असहाय, अनाथ बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए भी जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा चलाया है। जिसके तहत जनपद में असहाय बालिकाओं को पूरा लाभ मिल रहा है।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल भोगपुर, दाबडा में बस उद्घाटन के अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एसडीएम योगेश मेहरा, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा के हिमांशु चमोली, संघ चालक राजेन्द्र प्रसाद बडोनी, पूर्व राज्यमंत्री करण बोहरा, आचार्य शंकर सिंह, प्रधानाचार्य दीपा बिष्ट, शिक्षक दिपेश चौहान, अभिभावक संघ अध्यक्ष अशोक कपरवाण, उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, व्यवस्थापक सतीश सेमवाल सहित स्कूली छात्र एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

देहरादून में निजी स्कूल फीस पर बवाल: महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री आवास घेरा, पुलिस से झड़प

April 15, 2026
Read More

UK Board Result Update: मूल्यांकन पूरा, रिजल्ट की तैयारी शुरू

April 10, 2026
Read More

देहरादून: छात्रों के मोबाइल उपयोग पर कड़े दिशा-निर्देश लागू

April 9, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026 उत्तराखंड

देहरादून से बड़ी खबर है। उत्तराखंड में बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को देखते…

Read More

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026

प्रदेश में 50 स्विफ्ट स्कूलों का होगा शुभारंभ: विद्यालयों में डिजिटल अवसंरचना होगी विकसित: – डाॅ. धन सिंह

April 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

April 16, 2026

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: 16 अप्रैल से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

April 16, 2026

हल्द्वानी में शराब दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 12 दुकानों में बड़ी अनियमितताएं पकड़ी गईं

April 15, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.