हर अभिभावक स्कूल – कालेज जा रहे अपने बच्चो की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है। पर आजकल आपके बच्चे सुरक्षित है की नहीं यह भी ध्यान रखना आवश्यक है। क्योकि उत्तराखंड के इस शहर में स्कूल-कॉलेजों के पास ही घिनौना अपराध चल रहा है। रुड़की शहर से देहात तक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा क्षेत्र का माहौल खराब कर रहा है।
बिना अनुमति के संचालित कई स्पा सेंटर तो स्कूल और कॉलेज के आसपास ही संचालित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि सहारनपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति ही पूरे क्षेत्र में स्पा सेंटर संचालित कर रहा है। यहां तक कि कई स्पा सेंटर का ब्योरा भी पुलिस के पास नहीं है।
रुड़की और आसपास के क्षेत्र में बिना अनुमति स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के पास अवैध रूप से संचालित इन स्पा सेंटरों की कोई जानकारी नहीं है। यहां तक कि इन स्पा सेंटर की आड़ में देह कारोबार का धंधा चल रहा है। भगवानपुर थाना पुलिस की टीम ने एक थाने और इंटर कॉलेज के समीप कांप्लेक्स में संचालित अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन लोग गिरफ्तार किए थे।
स्पा की आड़ में देह व्यापार की बात सामने आई
यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार की बात सामने आई थी, जबकि संचालक फरार हो गया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सहारनपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति इस स्पा सेंटर को संचालित कर रहा था। वहीं रविवार को शहर की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर दो अवैध स्पा सेंटर पकड़े थे।
जबकि, गंगनहर क्षेत्र के गणेशपुर और रामपुर चुंगी के पास संचालित हो रहे अवैध स्पा सेंटर पर ताला लगाकर संचालक फरार हो गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि इन स्पा सेंटर को संचालित करने वाला सहारनपुर निवासी है।
सहारनपुर क्षेत्र का व्यक्ति अकेले ही शहर में स्पा सेंटर संचालित कर रहा है। अकेले शहर में ही 20 से अधिक स्पा सेंटर संचालित हैं। वहीं भगवानपुर एवं अन्य क्षेत्रों में भी अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं, जिनका रिकार्ड पुलिस के पास भी नहीं है।
कर्मचारी बाहर देते हैं पहरा
अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर संचालक एक कर्मचारी को सेंटर के बाहर खड़ा कर देते हैं। जैसे ही पुलिस की भनक मिलती है सभी लोग फरार हो जाते हैं। रविवार को भी स्पा सेंटर पर छापे के दौरान यह बात सामने आई थी।
कर्मचारियों का भी नहीं हो रहा सत्यापन
स्पा सेंटर पर बंगाल, बिहार, सिक्किम, नेपाल की युवतियों काम कर रही हैं। स्पा सेंटर संचालक अपने कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराते हैं। इसकी वजह है कि स्पा सेंटर बिना अनुमति संचालित हो रहे हैं।
ऐसे में सत्यापन कराने पर ये लोग पकड़ में आ सकते हैं। करीब तीन सप्ताह पहले सिविल लाइंस पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा था, जिसमें सामने आया था कि कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- गौरंग गांव में गोशाला में भीषण आग, सेना-फायर टीम ने बचाई पूरी बस्ती
- CM धामी का होली संदेश: संस्कृति, समरसता और एकता का दिया संदेश
- उत्तराखंड: पंतनगर यूनिवर्सिटी के परिसर में 12 साल की मासूम से दुष्कर्म, दरिंदा सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार
- रानीबाग की बंद HMT फैक्ट्री में बनेगा IT हब, 45 एकड़ में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका
- अमेरिका-इजरायल हमले में आयतुल्लाह खामेनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का शोक
- रानीपोखरी थाना क्षेत्र में श्रमिक ने साथी की हथौड़े से हत्या की, पुलिस ने किया खुलासा
- दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ऑडिट पूरा, ओवरस्पीडिंग रोकने को 16 कैमरे लगाए गए
- महाराज ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को आदि कैलाश यात्रा पर आमंत्रित किया
- विकासनगर में वन विभाग के SDO से यमुना पुल पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
- हल्द्वानी में 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने दी विकास को रफ्तार
Monday, March 2

