Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या
  • निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू
  • आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील
  • देहरादून: शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का केस
  • होली पर दून अस्पताल की इमरजेंसी में 610 मरीज पहुंचे, 44 भर्ती
  • होली का मजाक बना खौफनाक, पानी फेंकने पर किशोर पर दो राउंड फायर
  • देहरादून में होली के दौरान बवाल: सिर पर बोतल फोड़ी, युवतियों से अभद्रता
  • डाक से मिला लॉटरी टिकट बना जाल, कॉल करते ही 99 हजार उड़ाए
  • होली के बाद हाउस टैक्स पर सख्ती, नगर निगम देगा बकायेदारों को अंतिम नोटिस
Friday, March 6
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»मदरसे से भागे 4 नाबालिग छात्र अंबाला रेलवे स्टेशन पर मिले, किया चौंकाने वाला खुलासा
उत्तराखंड

मदरसे से भागे 4 नाबालिग छात्र अंबाला रेलवे स्टेशन पर मिले, किया चौंकाने वाला खुलासा

news61ukBy news61ukDecember 18, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र स्थित अलावलपुर गांव के मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के अलावल गांव स्थित मदरसे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चारों बच्चों को पुलिस ने सकुशल ढूंढ लिया है. चारों बच्चे पढ़ाई में मन न लगने से परेशान थे. इसलिए चारों ने मदरसे से भागने की योजना बनाई और ट्रेन में बैठकर अंबाला तक पहुंच गए. सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने चारों को अंबाला रेलवे स्टेशन से सकुशल ढूंढ और परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
मदरसे से भागे थे चार बच्चे: पुलिस के मुताबिक बीती 15 दिसंबर को पथरी थाना क्षेत्र स्थित अलावलपुर गांव के मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्रों के लापता होने से हड़कंप मच गया था. पहले तो बच्चों के परिजनों और मदरसा प्रशासन द्वारा चारों की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस से बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई गई. एक परिजन द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई कि उनका नाबालिग पुत्र (उम्र 15 वर्ष) अपने अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ घर से बिना बताए कहीं चला गया है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया.
बच्चों का पढ़ाई में नहीं लग रहा था मन: प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा थाना पथरी पुलिस को तत्काल नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया. कई पुलिस टीमें बच्चों की तलाश में जुट गईं. गहन पूछताछ एवं जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि चारों नाबालिग एक साथ अलावलपुर स्थित मदरसे में अध्ययनरत थे. पढ़ाई में मन न लगने के कारण बिना बताए निकल गए हैं.

हरिद्वार के मदरसे से भागे बच्चे अंबाला में मिले: लापता हुए बच्चों में एक गुजरात का बच्चा भी शामिल था. बाकी अन्य तीन बच्चे हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के निवासी थे. प्रारंभिक जांच में तीनों बच्चों की लोकेशन एथल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी. सीसीटीवी में दिखाई दिया कि चारों एथल रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन में सवार होकर चले गए थे. थाना पथरी पुलिस द्वारा मैनुअल पुलिसिंग एवं CCTV कैमरों की सहायता से टीम अंबाला पहुंच गई. चारों नाबालिग बच्चों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सकुशल अपने कब्जे में ले लिया गया. चारों बच्चों को पथरी थाने लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया.
परिजनों को सौंपे गए बच्चे: पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि-

चारों बच्चों के पास कोई मोबाइल नहीं था. इसलिए लोकेशन के आधार पर उन्हें खोज लाना बड़ी चुनौती थी. लेकिन पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली और मैनुअली पूछताछ करते हुए बच्चों की लोकेशन खोज निकाली. चारों बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, इसलिए चारों ने मदरसे से भागने की योजना बनाई थी. चारों बच्चों को सकुशल लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
-मनोज नौटियाल, थाना प्रभारी, पथरी, हरिद्वार-

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या

March 6, 2026
Read More

निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू

March 5, 2026
Read More

आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

March 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या

March 6, 2026 उत्तराखंड

हरिद्वार: हरिद्वार के भगवानपुर पुलिस ने होटल में कुक का काम करने वाले युवक की…

Read More

निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू

March 5, 2026

आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

March 5, 2026

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील

March 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

हरिद्वार: पहले साथ पी शराब, फिर ट्रक चढ़ाकर कर दी युवक की हत्या

March 6, 2026

निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन का मौका: 24 मार्च से RTE आवेदन शुरू

March 5, 2026

आस्था का संगम: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा

March 5, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.