शहर से लेकर गांव तक आज से 12 दिन गुल रहेगी बिजली
टाउन में छह घंटे तो ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे होगी कटौती
हल्द्वानी। शहर से लेकर गांव तक के 50 हजार लोगों को 12 दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। यूपीसीएल की ओर से बिजली बाधित होने का शेड्यूल जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार हाइडिल गेट काठगोदाम उप संस्थान से निकलने वाले मुखानी फीडर को अलग किया जाना है। इसके लिए नई 11 केवी एक्सएलपीई केबल खींची जानी हैं। साथ ही शेड्यूल के अनुसार 12 दिन शहरी क्षेत्र में आठ जनवरी से 20 जनवरी तक 10 दिन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे और ग्रामीण डिविजन में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे दानीबंगर, कालीचौड़, मुखानी, नवाबी रोड, खन्ना फार्म, कुसुमखेड़ा, बेलबाबा, गायत्रीनगर का इलाका प्रभावित रहेगा।
आरडीएसएस योजना के अंतर्गत गायत्रीनगर फीडर और गौलापार क्षेत्र में 11 केवी लाइन की केबल बदलने का कार्य भी होना है। ग्रामीण डिविजन के पूर्व में विद्युतीकरण के कार्य अधूरे रह गए थे। उन्हीं के लिए शटडाउन लिया गया है। कोशिश रहेगी कि आंशिक कटौती हो।
प्रदीप कुमार, ईई शहर डिविजन
12 दिन का शेड्यूल जारी किया गया है। निगम की टीम हर दिन सेक्शन काटकर काम करेगी। अनुमान के मुताबिक एक दिन में 1500 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
-वीबी जोशी, एसडीओ ग्रामीण डिविजन
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
- फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
- एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
- चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
- कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
- धामी सरकार का बड़ा फैसला, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
- होली पर हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई: SSP देहरादून
- उत्तराखंड पत्रकार महासंघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
- धार्मिक नगरी में शर्मनाक वारदात: हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी जेल भेजे गए
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
Wednesday, March 4

