हरिद्वार: गैंगस्टर विनय त्यागी पर लक्सर में हुए गोलीकांड की निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी हरिद्वार ने एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है. सिटी सर्किल ऑफिसर (हरिद्वार) के नेतृत्व में गठित एसआईटी हर एंगल से जांच करेगी. 24 दिसंबर को विनय त्यागी फायरिंग में घायल हो गया था. जबकि 27 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश में विनय की उपचार के दौरान मौत हो गई थी.
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने लक्सर फायरिंग घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. सिटी सर्किल ऑफिसर (हरिद्वार) के नेतृत्व में बनी यह एसआईटी दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना की सभी एंगल से गहन जांच करेगी.
जांच की जिम्मेदारी सिटी सर्किल ऑफिसर (हरिद्वार) शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है. उनके नेतृत्व में एसआईटी घटना से संबंधित सभी तथ्यों, सबूतों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच करेगी और तय समय के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी. टीम में बहादराबाद थानाध्यक्ष एसआई अंकुश शर्मा, लक्सर कोतवाली एसआई विपिन कुमार, लक्सर कोतवाली हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुंडलिया, रुड़की सीआईयू यूनिट कॉन्स्टेबल महिपाल को शामिल किया गया है.
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की शंका का समाधान हो सके और सच्चाई सामने आए. मृतक विनय त्यागी के परिजन भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. एसएसपी का कहना है कि एसआईटी का गठन जनविश्वास बनाए रखने और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के उद्देश्य से किया गया है. जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22
