Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नैनीताल में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला,एक की मौत:काफी देर तक टायरों के नीचे फंसा रहा युवक, भाई से मिलकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था
  • हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • Putin ने भरोसा दिलाया, रूस भारत को ईंधन सप्लाई में किसी बाधा की चिंता नहीं
  • देहरादून में रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की साइबर ठगी, जानिये कैसे हुआ ‘खेल’
  • देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दुकानों में घुसकर पलटा
  • भगवानपुर ब्लॉक में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन मुक्त कराई गई
  • रामनगर के पूछड़ी में वन भूमि पर प्रशासन का शिकंजा, ड्रोन से हुआ संयुक्त सर्वे, जल्द हटेगा अतिक्रमण
  • चंपावत: बारात की गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, मां-बेटे सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • देहरादून–गोचर हेली सेवा कल से दोबारा शुरू; इमरजेंसी यात्रियों को मिलेगी राहत
  • देहरादून में गर्भवती महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पंचायत ने की थी मामला को दबाने की कोशिश, डीएम का एक्शन
Friday, December 5
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»उत्तराखंड: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र पर 100+ अपात्रों ने हथियाई शिक्षक नौकरी, कार्रवाई अब भी अधर में
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र पर 100+ अपात्रों ने हथियाई शिक्षक नौकरी, कार्रवाई अब भी अधर में

news61ukBy news61ukNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से 100 से अधिक अपात्रों ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इससे भी बड़ी बात ये है कि राज्य चिकित्सा परिषद से उक्त लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र फर्जी ठहराए गए पर फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से 100 से अधिक अपात्रों ने शिक्षक की नौकरी हथिया ली। इससे भी बड़ी बात ये है कि राज्य चिकित्सा परिषद से उक्त लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र फर्जी ठहराए गए पर फिर भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने आरोपी शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

वर्ष 2022 में स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी 21 मार्च व 18 अप्रैल को उक्त शिक्षकों की दिव्यांगता के मामले में मूल्यांकन की रिपोर्ट भेज, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। फिर भी विभाग ने कार्रवाई नहीं की। अब इस मामले में जनहित याचिका दायर होने के बाद हाईकोर्ट के कड़े रुख से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सख्ती के बाद शिक्षा विभाग ने उक्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाए सौ से अधिक लोगों की नौकरी पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

हाईकोर्ट के आदेश पर दिव्यांगजन आयुक्त ने की सुनवाई

इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में शनिवार को दिव्यांगजन आयुक्त ने प्रकरण में सुनवाई की। आयुक्त ने जनहित याचिका में शामिल ऐसे शिक्षकों की सूची शिक्षा विभाग को दी है, जिनके दिव्यांग प्रमाणपत्र, राज्य चिकित्सा परिषद ने फर्जी ठहराए थे। ऐसे शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को विभाग ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। मंडलीय अपर निदेशक (गढ़वाल) कंचन देवराड़ी ने बताया कि मंडल के ऐसे एलटी शिक्षकों की संख्या 29 है। इन्हें अपने दिव्यांग प्रमाणपत्र के मामले में 15 दिन के भीतर विभाग को जवाब देना है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने प्रवक्ता पद पर तैनात 14 शिक्षकों के साथ एक प्रधानाचार्य को भी नोटिस भेजा है।

रविवार को आदेश, अफसरों को तीन दिन में देनी होगी सूचना

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने के मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के चलते शिक्षा विभाग ने रविवार को भी दफ्तर खोला। विभाग ने अपने अधिकारियों को माले में आरोपियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही अफसरों को नोटिस तामील होने की सूचना तीन दिन में मुख्यालय को देनी है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड ने दाखिल की याचिका

दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली संस्था नेशनल फेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड ने इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। संगठन ने सरकारी नौकरियों में दिव्यांग कोटे के दुरुपयोग, विभागीय स्तर पर कार्रवाई न करने और दिव्यांगजनों को उनके हक से वंचित करने के गंभीर आरोप लगाए।

शिक्षा विभाग में अनियमितता का यह पहला उदाहरण नहीं

शिक्षा विभाग में इस तरह के गड़बड़झाले का यह पहला मामला नहीं है। विभाग में पहले भी फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले सामने आ चुके हैं। खासतौर पर फर्जी तरीके से बीएड पाठ्यक्रम कर उत्तराखंड में नौकरी हासिल कर ली गई थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से डीएलएड कर उत्तराखंड में नौकरी हासिल करने की भी जांच इस समय चल रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

नैनीताल में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला,एक की मौत:काफी देर तक टायरों के नीचे फंसा रहा युवक, भाई से मिलकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था

December 5, 2025
Read More

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

December 5, 2025
Read More

Putin ने भरोसा दिलाया, रूस भारत को ईंधन सप्लाई में किसी बाधा की चिंता नहीं

December 5, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखण्ड

नैनीताल में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला,एक की मौत:काफी देर तक टायरों के नीचे फंसा रहा युवक, भाई से मिलकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था

December 5, 2025 उत्तराखण्ड

नैनीताल में आज दोपहर ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें उसकी…

Read More

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

December 5, 2025

Putin ने भरोसा दिलाया, रूस भारत को ईंधन सप्लाई में किसी बाधा की चिंता नहीं

December 5, 2025

देहरादून में रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की साइबर ठगी, जानिये कैसे हुआ ‘खेल’

December 5, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

नैनीताल में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला,एक की मौत:काफी देर तक टायरों के नीचे फंसा रहा युवक, भाई से मिलकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था

December 5, 2025

हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

December 5, 2025

Putin ने भरोसा दिलाया, रूस भारत को ईंधन सप्लाई में किसी बाधा की चिंता नहीं

December 5, 2025
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.