हरिद्धार: जनपद हरिद्धार में कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम जियापोता में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर निवासी दो भाई साकिब और वासिक पासपोर्ट बनवाने के लिए घर से बाईक पर सवार होकर आज सुबह निकले थे। बताते हैं कि ग्राम जियापोता में सामने से आ रही दूसरी बाईक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों में एक पीछे से आ रही बस के नीचे और दूसरा ट्रक के नीचे जा गिरे। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाईक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद ट्रक और बस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नैनीताल में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला,एक की मौत:काफी देर तक टायरों के नीचे फंसा रहा युवक, भाई से मिलकर दोस्त के साथ घर लौट रहा था
- हर्बल और जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार व मार्केटिंग पर जोर: मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
- Putin ने भरोसा दिलाया, रूस भारत को ईंधन सप्लाई में किसी बाधा की चिंता नहीं
- देहरादून में रिटायर्ड बैंक अधिकारी से लाखों की साइबर ठगी, जानिये कैसे हुआ ‘खेल’
- देहरादून में भीषण हादसा, ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, दुकानों में घुसकर पलटा
- भगवानपुर ब्लॉक में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन मुक्त कराई गई
- रामनगर के पूछड़ी में वन भूमि पर प्रशासन का शिकंजा, ड्रोन से हुआ संयुक्त सर्वे, जल्द हटेगा अतिक्रमण
- चंपावत: बारात की गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, मां-बेटे सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत
- देहरादून–गोचर हेली सेवा कल से दोबारा शुरू; इमरजेंसी यात्रियों को मिलेगी राहत
- देहरादून में गर्भवती महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पंचायत ने की थी मामला को दबाने की कोशिश, डीएम का एक्शन
Friday, December 5

