उत्तराखंड एसटीएफ ने ऊधम सिंह नगर पुलिस के साथ मिलकर अवैध ऑटोमैटिक हथियारों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियारों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर आया था और रुद्रपुर में सप्लाई देने जा रहा था।
एसटीएफ अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यूपी से जुड़े इस नेटवर्क का खुलासा कर अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके और हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
पकड़े गए आरोपी का संबंध साल 2016 में पंजाब में नाभा जेल ब्रेक कांड में भी रहा है। जिसमें आरोपी पटियाला की एक जेल में साढ़े 6 साल तक सजा काट चुका है।
एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ कुमाऊं को सूचना मिली कि बाजपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में असलहे और कारतूस की सप्लाई रुद्रपुर की जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह टीम के साथ रुद्रपुर पहुंचे और रुद्रपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी को जानकारी देने के बाद रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की टीम काशीपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
एसएसपी ने बताया कि इस दौरान वसुंधरा कॉलोनी की ओर जाने वाली सर्विस लाइन में काशीपुर की तरफ से बाइक सवार आ रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह वापस मुड़ने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम धनसारा बाजपुर निवासी मो.आसिफ (32) पुत्र शकील अहमद बताया।
एसएसपी ने बताया- मो. आसिफ के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर पुलिस कर्मियों को 32 बोर की 4 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक खुली हुई दोनाली बंदूक 12 बोर मिली। इसके अलावा 40 कारतूस बरामद हुए। आरोपी असलहे मेरठ से लेकर आया था और रुद्रपुर में देने जा रहा था।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

