उत्तराखंड के रामनगर में रविवार को टूरिस्ट्स को भालू दिखा। रामनगर तराई पश्चिम वन प्रभाग के प्रसिद्ध फोटोजोन पर्यटन क्षेत्र में सफारी पर निकले टूरिस्टों को सुबह स्लॉथ बियर दिखाई दिया। इस अप्रत्याशित दृश्य ने पर्यटकों को उत्साहित कर दिया।
नेचर गाइड मनोज चंदोला ने बताया कि आज सुबह वे पर्यटकों के साथ फोटोजोन पर्यटन क्षेत्र में थे। इसी दौरान जंगल के भीतर स्लॉथ बियर दिखा। पर्यटकों ने शांत वातावरण में सुरक्षित दूरी से इस वन्यजीव को देखा और अपने कैमरों में कैद किया।
नेचर गाइड बोले- भालू के दिखने से टूरिस्ट बढ़ेंगे
चंदोला के अनुसार, फोटोजोन क्षेत्र जीव-जंतुओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यह क्षेत्र न केवल टाइगर मूवमेंट के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां हिरण, हाथी, बाघ, लेपर्ड सहित कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां भी पाई जाती हैं। स्लॉथ बियर का दिखना अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे यह दीदार पर्यटकों के लिए एक विशेष अवसर बन गया।
इस दुर्लभ वन्यजीव के दीदार से पर्यटक बेहद उत्साहित दिखे। वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे दृश्य क्षेत्र की जैव विविधता और वन संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाते हैं। तराई पश्चिम वन क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों में प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

