नैनीताल के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन रेप किया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इन धमकियों के कारण किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजन रामनगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
सीओ- पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले में कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कार सवारों की गुंडागर्दी, आरोपितों ने स्कूटी चालक को पीटा; बोले- निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा
- धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित
- देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू:सतपाल महाराज और गणेश जोशी समेत कई मंत्री मौजूद, विकास और नई नीतियों पर लगेगी मुहर
- हल्द्वानी में IG-SSP आवास से 100 मीटर दूर दिनहाड़े चोरी:घर में घुस सामान से भरा बक्सा उठाया, CCTV में कंधे पर लादकर भागता दिखा
- देहरादून: 19 वर्षीय प्रणव की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक
- उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य
- देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा
- देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा
Friday, January 16

