नैनीताल पुलिस कर्मियों की दबंगई सामने आई है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक दुकानदार को पुलिसकर्मी से गाड़ी हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। फिर क्या पुलिस कर्मी आग बबूला हो गया और 112 नंबर पर फोन कर अपने पुलिस साथियों को बुला लिया।मामले में पुलिसिया रौब दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने घसीटते हुए दुकानदार को डायल 112 के वाहन में बिठा लिया।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस अपनी सफाई दे रही है। बताया जा रहा कि मामला शनिवार का है जहां नैनीताल रोड पर बेस अस्पताल के निकट एक दुकानदार चाय का खोखा चलाता है। शनिवार को पुलिसकर्मी आया और दुकान के आगे काली रंग की कार लगा दी। दुकानदार ने वाहन हटाने को कहा तो उसे यह बात नागवार गुजरी। आरोप है कि पहले उसने दुकानदार को गालियां दी फिर डायल 112 पर कॉल कर पुलिसकर्मियों को बुला लिया। सूचना के बाद मौके पर एक एसआई और दो कांस्टेबल पहुंचे और दुकानदार को ही कॉलर पकड़ते हुए घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी विजय सिंह मेहता ने बताया कि जांच में पता चला कि पहले दुकानदार की ओर से पुलिसकर्मी को अपशब्द कहे गए। इसके बाद पुलिसकर्मी ने 112 पर सूचना दी।इस पर दुकानदार ने हीरानगर चौकी में माफीनामा भी दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
- मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र
- बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम सुनवाई से पहले सख्ती, रात 11 के बाद दुकानें बंद
- उत्तराखंड: अस्पताल में बच्चे को छोड़ भागा सगा भाई, नर्सिंग स्टाफ ने निभाई इंसानियत
- CM की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
- ब्रेकिंग न्यूज़ | देहरादून में सनसनी दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार
- विकासनगर: जौनसार बावर में भालू का हमला: बकरियां चरा रहे पशुपालक की हालत गंभीर
- अब मजबूरी नहीं बनेगी पहचान: 484 एकल महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का संबल
- एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माणः डाॅ. धन सिंह रावत
- ग्राहकों को चूना लगाकर फरार हुआ ज्वेलर, पुलिस जांच शुरू
Thursday, February 12

