Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
  • ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
  • जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
  • देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
  • उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
  • रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
  • धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
  • देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
  • मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»तीन सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने आज किया सीएम आवास कूच: सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार
उत्तराखंड

तीन सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने आज किया सीएम आवास कूच: सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

news61ukBy news61ukOctober 3, 2025Updated:January 12, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री आवास कूच करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा,पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, काज़ी निजामुद्दीन सूर्यकांत धस्माना समेत सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच

UKSSSC अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया की बर्खास्तगी व लीक पेपर परीक्षा को कैंसिल कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग को लेकर हुआ जबरदस्त प्रदर्शन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन-करण माहरा

देहरादून: बीती २१ सितंबर को संपन्न यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच, हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराए जाने, लीक हुई परीक्षा को रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने व यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अपने पूर्व घोषित मुख्यमंत्री आवास कूच के कार्यक्रम के तहत आज प्रातः हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, एआईसीसी सचिव काज़ी निजामुद्दीन व अनेक विधायकों पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों के नेतृत्व में दोपहर साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री आवास की ओर बड़े। पार्टी कार्यकर्ता पेपर चोर गद्दी छोड़ वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए राजपुर रोड पर हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां ले कर बहल चौक, दिलाराम बाजार होते हुए कैंट रोड से सीधे मुख्यमंत्री आवास की ओर बड़े। कैंट रोड पर पुलिस चौकी के पास लगे बैरिकेडिंग के पास पहुंचते ही कार्यकर्ता जोरदार नारे लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास जाने के लिए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, काफी धक्का मुक्की के बाद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने बैरिकेडिंग से ही जन सभा शुरू कर दी। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने धामी सरकार पर राज्य के नौजवानों व बेरोजगारों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान जो पिछले साढ़े आठ सालों से रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहा है आज इस बात से निराश हताश और आक्रोशित है कि प्रदेश में एक तो सारी भर्तियां बंद हैं और जो कुछ थोड़ी बहुत भर्तियां निकलती हैं उनकी परीक्षा के पेपर खुले आम नीलाम हो जाते हैं और नीलाम करने वाले कहीं ना कहीं भाजपा से जुड़े लोग होते हैं चाहे वो हाकम सिंह हो या वो संजय धारीवाल या धर्मेंद्र सिंह चौहान हों। करण माहरा ने कहा कि विगत इकीस सितंबर को यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक के बाद से कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है और हमारी साफ साफ मांग है कि इस पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए क्योंकि केवल सीबीआई जांच काफी नहीं उसकी निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस अध्यक्ष के रहते पेपर लीक हुआ और जो तीन दिनों तक पेपर लीक स्वीकार हो नहीं कर रहे थे वो आज भी अपने पद पर बने हुए हैं तो उनके रहते निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है। श्री माहरा ने कहा कि सरकार यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त करे।

सभा को संबंधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा राज में रेत बजरी पत्थर तो पहले ही चोरी हो रहा था अब पेपर चोरी का रिवाज भी खूब प्रचलित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और अब इस सरकार को उखाड़ फेंक कर ही दम लेगी। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर विकास रोजगार हर मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है इसलिए अब इस सरकार को गद्दी से उतार कर ही राज्य के हर वर्ग का भला हो सकता है। सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ने यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक मामले में पहले दिन से फ्रंट फुट पर राज्य के सरकार व यूके ट्रिपल एससी के खिलाफ मोर्चा खोला था और हमारा यह मानना है कि आठ दिनों तक कांग्रेस के आंदोलन और मुख्यमंत्री आवास कूच के ऐलान के बाद भाजपा नेतृत्व में घबराहट व्याप्त हुई और वो भाजपा और उनके मुख्यमंत्री जो पेपर लीक के खिलाफ आंदोलनरत नौजवानों के आंदोलन को नकल जेहाद सनातन विरोधी और देश द्रोही तक करार दे रहे थे अचानक युवाओं के बीच पहुंच कर सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा कर आंदोलन को खत्म करने के लिए युवाओं को बरगलाते हैं किन्तु आज आंदोलन को खत्म होने के पांच दिन बाद भी सीबीआई जांच की शुरू नहीं होती। श्री धस्माना ने कहा कि आज तक पेपर जो लीक हुआ उसको निरस्त नहीं किया गया और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया अभी भी अध्यक्ष पद पर विराजमान ही इसलिए कांग्रेस इन सभी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रखेगी।

सभा के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा सीएम आवास घेराव करने की घोषणा के बाद अचानक पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एआईसीसी सचिव व विधायक काज़ी निजामुद्दीन, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,विधायक आदेश चौहान, विधायक लखपत बुटोला, विधायक रवि बहादुर, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक आदेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, आईटी विभाग अध्यक्ष विकास नेगी, वीरेंद्र पोखरियाल, सरदार अमरजीत सिंह, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा, चमोली जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, काशीपुर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ, बागेश्वर जिला अध्यक्ष भगत डसीला, रानीखेत अध्यक्ष दीपक कोरोला,जगदीश धीमान, सावित्री थापा, पिया थापा, संजय किशोर, ओम प्रकाश सती, आयुष गुप्ता,अभिषेक तिवारी, लाल चंद शर्मा, राजेश उनियाल, संगीता गुप्ता, ऐतात खान, मुकीम अहमद, अर्जुन सोनकर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, राजेश पुंडीर,सुमित खन्ना,मानवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिनको शाम पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

January 21, 2026
Read More

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

January 21, 2026
Read More

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

January 21, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202574

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202566

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202560

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखंड

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

January 21, 2026 उत्तराखंड

देहरादून के केदारपुरम क्षेत्र में स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह एवं शिशु…

Read More

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

January 21, 2026

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

January 21, 2026

देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट

January 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार

January 21, 2026

ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद

January 21, 2026

जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज

January 21, 2026
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202574

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202566

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202560
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.