नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत दियारी गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से 19 वर्षीय युवती की जलकर मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे पिता गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दियारी निवासी गोविंद लाल के मकान में रात करीब 11 बजे एक कमरे में अचानक आग लग गई। उस समय कमरे में उनकी 19 वर्षीय बेटी मीना आर्य मौजूद थीं, जबकि गोविंद लाल पास के कमरे में खाना खा रहे थे। आग लगते ही उन्होंने बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद क्वारब चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी एसआई मनोज अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में आने से मीना आर्य की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल से अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत
- कार सवारों की गुंडागर्दी, आरोपितों ने स्कूटी चालक को पीटा; बोले- निकल ले नहीं तो गाड़ी के नीचे आएगा
- धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानांतरित
- देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू:सतपाल महाराज और गणेश जोशी समेत कई मंत्री मौजूद, विकास और नई नीतियों पर लगेगी मुहर
- हल्द्वानी में IG-SSP आवास से 100 मीटर दूर दिनहाड़े चोरी:घर में घुस सामान से भरा बक्सा उठाया, CCTV में कंधे पर लादकर भागता दिखा
- देहरादून: 19 वर्षीय प्रणव की मौत पर भारी बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट डीएम ने ली महत्वपूर्ण बैठक
- उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पहल, कक्षा तीन से पांच तक साल में 185 घंटे गणित पढ़ाना अनिवार्य
- देहरादून में एक और Toll Plaza पर टोल वसूली शुरू, स्थानीय लोगों के लिए इतने रुपयों मासिक पास की सुविधा
Friday, January 16

