ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा में जिला विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम सिरोली में ड्रोन की मदद से अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया। कार्रवाई के तहत सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मस्जिद को सील कर दिया गया और उसके बिजली कनेक्शन पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
यह अभियान जिला विकास प्राधिकरण के वीसी जयकिशन, एडीएम पंकज उपाध्याय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और एसडीएम गौरव पाण्डे की मौजूदगी में चलाया गया। अधिकारियों की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और ड्रोन उड़ाकर क्षेत्र के नक्शे का विस्तृत अवलोकन किया।
ड्रोन सर्वेक्षण के दौरान सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को तत्काल भूमि खाली करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक मस्जिद के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। जब काफी देर तक कोई नहीं आया, तो टीम ने मस्जिद को सील कर दिया।
मस्जिद में लगे अवैध विद्युत कनेक्शन को गंभीरता से लेते हुए विद्युत अधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी यदि भूमि खाली नहीं की गई, तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर किच्छा और पुलभट्टा थाने की पुलिस टीम के साथ-साथ भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- बिहार, उत्तराखंड के बीच पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा: महाराज
- सेलाकुई परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
- Dehradun: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; सुभारती कॉलेज को 87.50 करोड़ का वसूली वारंट जारी
- Uttarakhand: तुषार हत्याकांड…एनकाउंटर में एक आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
- देहरादून में खुले में कूड़ा फेंका, ड्रोन से कटा चालान:5 को नोटिस जारी, कंट्रोल रूम में बैठी टीम तुरंत ले रही एक्शन
- बड़ी खबर : अब भूकंप आने से पहले अलर्ट करेगा ‘भूदेव’ एप, कुछ सेकंड पहले करेगा सतर्क
- Dehradun Accident: आर्मी का वाहन सड़क किनारे खड़े सीमेंट मिक्सर ट्रक से भिड़ा, चार सैन्य कर्मी घायल
- सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
- हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला फिर टला:तीन बार टल चुकी है सुनवाई,अब 3 फरवरी 2026 को संभावित सुनवाई
- मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ
Sunday, December 14

