मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला में उत्तराखंड की देवडोलियों और लोक देवताओं के प्रतीकों और चल विग्रहों के स्नान और शोभा यात्रा की भव्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ मेला हमारी महान धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महापर्व है। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले में राज्य की देवडोलियों के दिव्य स्नान एवं भव्य शोभायात्रा के आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक वैभव और समुद्ध लोक परंपरा के साक्षी बनने का सौभाग्य अर्जित कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री धामी से इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर कुम्भ मेला में देवडोलियों की शोभायात्रा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षमणी व्यास सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

