Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • DM और सीडीओ ने ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ कार्यक्रम में प्रतिभागकर 300 बौद्धिक दिव्यांगजनों‌ को किया प्रेरित
  • रामनगर से सनसनीखेज़ घटना, 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत, फोरेेंसिक टीम पहुंची मौके पर
  • मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी
  • रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अब सांभर के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
  • उत्तराखंड में फ्लाइट के साथ रेल यात्रियों की भी बढ़ी मुश्किलें, कई ट्रेन कैंसिल, कुछ शॉर्ट टर्मिनेट
  • गढ़वाल सांसद ने संसद में उठाया वन्यजीव हमलों का मुद्दा
  • हरिद्वार मोर्चरी में लापरवाही: चूहों ने शव कुतरा, परिजनों का हंगामा—जांच व कार्रवाई की मांग तेज
  • हल्द्वानी : चौकी इंचार्ज को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी टक्कर
  • उत्तराखंड में सिख समाज पर विवादित टिप्पणी:सिख एडवोकेट ने जताई आपत्ति, हरक सिंह रावत बोले- सॉरी मेरे मुहं से निकल गया
  • बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक कदम
Saturday, December 6
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
News61UKNews61UK
Home»राज्य समाचार»उत्तराखण्ड»जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी

news61ukBy news61ukSeptember 17, 2025Updated:September 17, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
  • जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस में जुड़े लोगों से भी किया वर्चुअल संवाद
  • सुबह ही देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले सीएम धामी

16 सितंबर को अपने 50वें जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर जूझते नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुबह ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिन पहले ही मंगलवार 16 सितम्बर को पड़ने वाले अपने जन्मदिवस अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं करने का निर्णय ले चुके थे। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाने की घोषणा करते हुए, समर्थकों से भी सादगी का पालन करने की अपील की थी। इधर, मंगलवार तड़के से ही प्रदेश में कई जगह आपदा की सूचना आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जन्मदिन की खुशियों को भूलकर, आपदा प्रबंधन में व्यस्त हो गए। मुख्यमंत्री ने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए, नुकसान का विवरण पूछा। साथ ही नौ बजे से पहले ही देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर पर चढ़कर, नुकसान का जायजा लिया, साथ ही प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो।
प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ मोहनलाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Chief Minister Dhami kept fighting on the front of natural disaster on his birthday
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
news61uk

Related Posts

DM और सीडीओ ने ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ कार्यक्रम में प्रतिभागकर 300 बौद्धिक दिव्यांगजनों‌ को किया प्रेरित

December 6, 2025
Read More

रामनगर से सनसनीखेज़ घटना, 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत, फोरेेंसिक टीम पहुंची मौके पर

December 6, 2025
Read More

मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी

December 6, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553

केंद्र की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, उत्तराखंड को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग

August 31, 202552
Don't Miss
उत्तराखण्ड

DM और सीडीओ ने ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ कार्यक्रम में प्रतिभागकर 300 बौद्धिक दिव्यांगजनों‌ को किया प्रेरित

December 6, 2025 उत्तराखण्ड

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक बढा गई बौद्धिक दिव्यांग जनों का हौसला बौद्धिक दिव्यांग समाज…

Read More

रामनगर से सनसनीखेज़ घटना, 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत, फोरेेंसिक टीम पहुंची मौके पर

December 6, 2025

मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी

December 6, 2025

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर अब सांभर के साथ सेल्फी नहीं ले पाएंगे लोग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

December 6, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

DM और सीडीओ ने ‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ कार्यक्रम में प्रतिभागकर 300 बौद्धिक दिव्यांगजनों‌ को किया प्रेरित

December 6, 2025

रामनगर से सनसनीखेज़ घटना, 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की गोली लगने से मौत, फोरेेंसिक टीम पहुंची मौके पर

December 6, 2025

मुर्शिदाबाद: निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज रखेंगे ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव, सुरक्षा कड़ी

December 6, 2025
Most Popular

40 सीढ़ियां चढ़कर गर्जिया मंदिर पहुंचा विशालकाय हाथी, जमकर मचाया उत्पात, CCTV में कैद घटनाक्रम

October 4, 202567

उत्तराखंड में नाबालिग से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था आरोपी; नशीली ड्रिंक पिलाकर किया गलत काम

August 18, 202556

बेहद शर्मनाक : कक्षा 9 की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म,आरोपी ने अस्पताल में मिठाई बांट दी

October 4, 202553
© 2025 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.