हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम फैसला आने वाला है। फैसले से पहले हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। इसी क्रम में पुलिस, प्रशासन और रेलवे पुलिस बल ने आज संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में घूमकर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि—
सुप्रीम कोर्ट में कल फैसला आने को देखते हुए शहर में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
लोगों से अपील है कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करें।
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटने को पुलिस तैयार है।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस-प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डीएम की पहल से बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, 30 बेड का दो मंजिला भवन एक वर्ष में तैयार
- ऋषिकेश में गीता प्रेस की मासिक पत्रिका के शताब्दी समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, सीएम धामी रहे मौजूद
- जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला है: सतपाल महाराज
- देहरादून में AQI 300 के पार: जहरीली हवा से घिरी घाटी, ‘स्वच्छ दून’ की छवि पर गंभीर संकट
- उत्तराखंड: जाजरदेवल में गुलदार का हमला, तीसरी कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल
- रुद्रप्रयाग के नगरासू में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन समेत फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती
- धामी सरकार का रिकॉर्ड: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से एक दिन में 7,876 नागरिकों तक सीधी पहुंच
- देहरादून होमगार्ड वर्दी घोटाला: जांच में तेजी, डिप्टी कमांडेंट से ₹2 करोड़ की रिकवरी प्रक्रिया शुरू
- मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना
Thursday, January 22

