Close Menu
News61UKNews61UK
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर
  • तेज गर्मी में लू लग जाए तो तुरंत अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
  • देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा:IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी सलामी, केदारनाथ धाम के भी करेंगी दर्शन
  • हरिद्वार में दो बाघों की मौत पर बड़ा एक्शन, रेंजर सस्पेंड
  • खनन माफिया से वसूली पड़ गई भारी! 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया, सीएम धामी ने दी बधाई
  • पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • CM धामी ने कुमाऊं मीडिया सेंटर का किया शिलान्यास, मीडिया जगत को बड़ी सौगात
Tuesday, May 26
Facebook X (Twitter) Instagram
News61UKNews61UK
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यातायात
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
News61UKNews61UK
Home»उत्तराखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा:IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी सलामी, केदारनाथ धाम के भी करेंगी दर्शन
उत्तराखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा:IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी सलामी, केदारनाथ धाम के भी करेंगी दर्शन

By May 26, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जून को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में होने वाली पासिंग आउट परेड (POP) में शामिल हो सकती हैं। यह पहली बार होगा जब राष्ट्रपति मुर्मू IMA की परेड की सलामी लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 12 जून को दोपहर बाद देहरादून पहुंचेंगी। यहां वह राजपुर रोड स्थित ‘राष्ट्रपति आशियाना’ में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 13 जून को वह आईएमए की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी और 14 जून को केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगी।

इसी दिन दोपहर बाद वह हवाई मार्ग से नई दिल्ली रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को लेकर व्यापक निर्देश दिए गए।

पहली बार महिला कैडेट भी पुरुष कैडेटों के साथ ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करती नजर आएंगी

IMA के 94 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब महिला कैडेट भी पुरुष कैडेटों के साथ ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करती नजर आएंगी। यह बदलाव अकादमी की परंपरा में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। लंबे समय तक केवल पुरुष कैडेटों के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में पहचान रखने वाली आईएमए में अब महिला कैडेटों की सक्रिय भागीदारी शुरू हो चुकी है, जिससे सैन्य प्रशिक्षण प्रणाली में लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

महिला कैडेटों के प्रवेश को देखते हुए आईएमए में बुनियादी ढांचे से लेकर आवास, प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं और मेडिकल यूनिट तक में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान समान अवसर और मानकों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

आठ महिला कैडेट ले रही हैं प्रशिक्षण

अगस्त 2022 में 19 महिला कैडेटों का पहला बैच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल हुआ था। तीन वर्ष के कठोर प्रशिक्षण के बाद मई 2025 में इनमें से 18 कैडेट स्नातक हुईं। इनमें से आठ कैडेटों ने भारतीय सेना में सेवा का विकल्प चुना और 15 जुलाई 2025 को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में प्रवेश लिया।

ये सभी महिला कैडेट अब आईएमए में एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह सभी 13 जून को ‘अंतिम पग’ भरेंगी।

समानता की ओर बढ़ता कदम

अब तक भारतीय सेना में महिला अधिकारी मुख्य रूप से चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) से प्रशिक्षण प्राप्त कर कमीशन पाती रही हैं, लेकिन आईएमए में महिला कैडेटों का प्रशिक्षण एक बड़े संरचनात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

सैन्य संस्थान में समानता और आधुनिक सोच की दिशा में इसे अहम कदम माना जाता है। 13 जून की यह पासिंग आउट परेड न केवल एक औपचारिक समारोह होगी, बल्कि 94 सालों की परंपरा और भविष्य के नए सैन्य ढांचे के बीच एक ऐतिहासिक सेतु के रूप में भी देखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp

Related Posts

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर

May 26, 2026
Read More

तेज गर्मी में लू लग जाए तो तुरंत अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

May 26, 2026
Read More

देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

May 26, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025

देहरादून में नहाते समय युवती की टब में डूबकर मौत

August 1, 2025
Don't Miss
उत्तराखंड

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर

May 26, 2026 उत्तराखंड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के…

Read More

तेज गर्मी में लू लग जाए तो तुरंत अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

May 26, 2026

देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

May 26, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा:IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी सलामी, केदारनाथ धाम के भी करेंगी दर्शन

May 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

News61UK is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture Crime and Media etc.

Address: Patel Nagar, Dehradun, 248001
Email Us: info@news61uk.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर

May 26, 2026

तेज गर्मी में लू लग जाए तो तुरंत अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

May 26, 2026

देहरादून एयरपोर्ट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या

May 26, 2026
Most Popular

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में मिले चौंकाने वाले नतीजे, जीत के जश्न के बीच मायूसी भी

August 1, 2025

गुप्त वीडियो से धमकी, फिरौती की डील और गिरफ्तारी, ऐसे खुला मामला

August 1, 2025

मौसम अपडेट (देहरादून) आज इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी

August 1, 2025
© 2026 News61UK All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.